Expert

एक ग्लास मैंगो शेक में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें मैंगो शेक की हेल्‍दी रेस‍िपी और फायदे

Mango Shake Recipe: ताजे-मीठे आम से बना मैंगो शेक स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है। जानें यह सेहत के ल‍िए क‍ितना फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
एक ग्लास मैंगो शेक में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें मैंगो शेक की हेल्‍दी रेस‍िपी और फायदे


1 Glass Mango Shake Calories: आम का मौसम आ चुका है। आम का नाम सुनते ही मुंंह में पानी आ जाता है। कई लोग गर्मी आने का इंतजार स‍िर्फ इसल‍िए करते हैं ताक‍ि उन्‍हें आम खाने को म‍िले। ताजे-रसीले आम से बनने वाला मैंगो शेक, कई घरों में नाश्‍ते का ह‍िस्‍सा होता है। बचपन के द‍िनों को याद करूं, तो गर्मी के द‍िनों में मां सुबह उठकर पके आम छांटकर उसका मैंगो शेक बनाया करती थीं। उनका कहना था क‍ि इसमें 3 रोटी ज‍ितनी ताकत होती है। वाकई यह बात सच लगती है क्योंक‍ि मैंगो शेक पीने के बाद शरीर में कई घंटों तक ऊर्जा रहती है। साथ ही पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यह खुद में ही एक संपूर्ण म‍ील है। आजकल लोग हेल्‍थ और न्‍यूट्र‍िशन के प्रत‍ि जागरूक हो गए हैं। उन्‍हें क‍िसी भी चीज को खाने से पहले उसमें मौजूद कैलोरीज का डर सताने लगता है। ऐसे में क्‍या कभी आपने सोचा है क‍ि आपके फेवरेट मैंगो शेक में आख‍िर क‍ितनी कैलोरीज होती हैं? आगे लेख में हम आपको बताएंगे 1 ग्लास मैंगो शेक में मौजूद कैलोरीज, मैंगो शेक को हेल्‍दी तरह से बनाने की रेस‍िपी, फायदे और अन्‍य जानकारी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।    

1 ग्लास मैंगो शेक में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं?- Calories In 1 Glass Mango Shake

मैंगो शेक में कुछ कैलोरीज, आम के साइज और दूध की मात्रा पर न‍िर्भर करता है। 1 ग्लास मैंगो शेक को चीनी डाले बगैर बनाएंगे तो इसमें- 

  • 171 कैलोरीज 
  • 8.6 ग्राम फेट 
  • 7 ग्राम प्रोटीन 
  • 16.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होगा।

हेल्‍दी मैंगो शेक कैसे बनाएं?- Healthy Mango Shake Recipe 

mango shake recipe

मैंगो शेक की रेस‍िपी को हेल्‍दी बनाने के ल‍िए दो ट‍िप्‍स को फॉलो करें- पहली मैंगो शेक में चीनी न डालें और दूसरी मैंगो शेक को बनाने के ल‍िए लो-फैट म‍िल्‍क का इस्‍तेमाल करें। 

सामग्री: आम और लो-फैट म‍िल्‍क

व‍िध‍ि:

  • आम को काटकर मैंगो पल्‍प अलग कर लें।
  • मैंगो पल्‍प को म‍िक्‍सी में डालकर पेस्‍ट बना लें।  
  • पल्‍प में 1 ग्लास दूध डालकर दोबारा म‍िक्‍सी चलाएं।
  • स्‍वाद‍िष्‍ट मैंगो शेक तैयार है। 
  • म‍िश्रण ज्‍यादा गाढ़ा हो गया हो, तो थोड़ा पानी भी म‍िला सकते हैं। 
  • म‍िंंट की पत्ती डालकर पी सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर पिएं मैंगो शेक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मैंगो शेक पीने के फायदे- Mango Shake Benefits  

  • मैंगो शेक में व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-बी, व‍िटाम‍िन-सी जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। मैंगो शेक पीने से इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।   
  • आम में व‍िटाम‍िन-के, फोलेट, पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। शरीर को इंस्‍टैंट एनर्जी देने के ल‍िए मैंगो शेक का सेवन कर सकते हैं।  
  • आंखों की कमजोरी और अन्‍य आई ड‍िसीज से बचने के ल‍िए मैंगो शेक का सेवन फायदेमंद होता है। आम में मौजूद व‍िटाम‍िन-ए और बीटा-कैरोटीन आंखों के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं।
  • आम में फाइबर होता है। इसे पीने से पेट में कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है। लेक‍िन ज्‍यादा मैंगो शेक पी लेने से कब्‍ज की समस्‍या बढ़ भी सकती है। 

क्‍या मैंगो शेक रोज पी सकते हैं?- Can We Drink Mango Shake Daily

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना ने बताया क‍ि क‍िसी भी चीज का सेवन लंबे समय तक नहीं करना चाह‍िए। यही बात मैंगो शेक पर भी लागू होती है। मैंगो शेक फल और दूध से बनता है। फल और दूध के कॉम्‍ब‍िनेशन से कुछ लोगों को अपच, गैस, बेचैनी, पेट में ऐंठन आद‍ि लक्षण महसूस हो सकते हैं। डॉक्‍टर दूध और कच्‍चे फल का सेवन साथ में करने की सलाह नहीं देते। इन्‍हें अलग-अलग खाना चाह‍िए। मैंगो शेक बनाने के ल‍िए ऐसा आम चुनें जो पूरी तरह से पका हुआ हो। कच्‍चा आम खाने से पाचन तंत्र ब‍िगड़ सकता है।   

क्‍या मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है?- Does Mango Shake Increases Weight

चीनी वाला मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ सकता है। चीनी वाले मैंगो शेक में करीब 240 कैलोरीज होती हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज है वे मैंगो शेक पी सकते हैं लेक‍िन चीनी डालकर मैंगो शेक का सेवन नहीं करना चाह‍िए। आम में प्राकृत‍िक म‍िठास होती है। ऐसे में अगर आप मैंगो शेक में अलग से चीनी डालकर प‍िएंगे, तो कैलोरीज बढ़ जाएंगी।

1 ग्लास मैंगो शेक में ब‍िना चीनी डाले करीब 171 कैलोरीज और चीनी के साथ करीब 240 कैलोरीज पाई जाती हैं। इसका सेवन हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। जानकारी को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

कब्ज दूर करने के लिए इस तरह खाएं खसखस, अच्छे से साफ होगा पेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version