Expert

क्या बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी अपने आप खत्म हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

बढ़ती उम्र के साथ-साथ एडीएचडी खत्म नहीं होता है। हालांकि, बढ़ती उम्र में एडीएचडी के लक्षणों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी अपने आप खत्म हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई


Does ADHD Go Away With Age In Hindi: अमेरिकन साइकिएट्रिक असोसिएशन के अनुसार अटेंशन डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिस्ऑर्डर यानी एडीएचडी बच्चों को प्रभावित करने वाली सबसे आम मानसिक समस्याओं में से एक है। एडीएचडी के लक्षणों की बात करें, तो इसमें बच्चे के लिए कंसंट्रेट करने में दिक्कतें आना, ओवर एक्टिव होना, बार-बार मूवमेंट्स करते रहना और बिना सोचे-समझे कुछ भी कर देना। आमतौर पर यह समस्या लंबे समय तक चलती है और मरीज को गहराई तक प्रभावित करती है। हद तो यह है कि एडीएचडी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। खासकर, उन लोगों के साथ जिन्हें समय पर सही इलाज नहीं मिलता है। फिर भी आपने लोगों को कहते सुना होगा कि एडीएचडी एक ऐसी समस्या है, जो समय के साथ-साथ दूर हो जाती है। यानी बढ़ती उम्र के साथ-साथ यह समस्या से जड़ से खत्म हो जाती है। ऐसे में हमारे लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या वाकई यह सच है? या यह महज लोगों को भ्रम है? इस बारे में सच्चाई जानने के लिए अंत तक हमारे लेख को जरूर पढ़िए।

क्या बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी अपने आप खत्म हो जाता है?- Do ADHD Go Away With Age In Hindi

does adhd go away with age 01 (7)

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और सुकून साइकोथैरेपी सेंटर की फाउंडर दीपाली बेदी कहती हैं, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी अपने आप ठीक हो जाता है।" विशेषज्ञ आगे बताती हैं, "यह आजीवन चलने बाली समस्याओं में से एक है। हां, बढ़ती उम्र के साथ इसके लक्षणों में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी के लक्षण हल्के हो जाते हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि यह भविष्य में जड़ से खत्म हो जाएगा। जिस तरह बचपन में एडीएचडी के मरीजों को केयर की जरूरत होती है, उसी तरह प्रौढ़ या वयस्क मरीजों को भी स्पेशल देखभल करनी पड़ती है।"

इसे भी पढ़ें: कहीं आपके बच्चे को तो नहीं अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर? जानें कारण, लक्षण और उपचार

बढ़ती उम्र में एडीएचडी का प्रभाव

उम्रभर रहती है यह समस्या

एडीएचडी ऐसी बीमारी नहीं है, जिसे दवा की मदद से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। असल बात ये है कि एडीएचडी आजीवन यानी उम्रभर चलने वाली बीमारी है। हालांकि, सही मैनेजमेंट की मदद से मरीज अपनी समझ और जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं।

लक्षणों में बदलाव

एडीएचडी के मरीजों के लक्षण भी वक्त के साथ-साथ बदलने लगते हैं। जैसे बढ़ती उम्र में एडीएचडी के मरीज बचपन की तुलना में कम हाइपरएक्टिव रह जाते हैं और उनके आवेग में भी कमी आती है। लेकिन, किसी एक काम को ध्यान लगाकर न कर पाना, तब भी इनकी आदत का हिस्सा बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ADHD Disorder: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जानें इसके लक्षण और इलाज

कामकाज में दिक्कतें

एडीएचडी के मरीजा बढ़ती उम्र में सामान्य वयस्को की तरह नौकरी या कामकाज नहीं करत सकते हैं। उन्हें अपनी केयर करने और रिश्ते निभाने में भी दिक्कतें आती हैं। हालांकि, इनके व्यवहार में कुछ हद तक सौम्यता आ जाती है। मगर उनसे सामान्य लोगो की तरह बिहेव करने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा एक्टिव होना भी सही नहीं, एडीएचडी रोग होने का रहता है खतरा

एडीएचडी को मैनेज कैसे करें

अगर किसी के घर में एडीएचडी के मरीज हैं, उन्हें इसके इलाज पर फोकस नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, इसे मैनेज करने पर जोर देना चाहिए। एडीएचडी को कैसे मैनेज किया जा सकता है, जानें-

  1. एडीएचडी के मरीजों की बिहेवियरसल थेरेपी जरूर करवाएं। इससे उनके बिहेवियर में हाइपरएक्टिवनेस में कमी आती है।
  2. एडीएचडी के मरीजों को सोशल स्किल सिखाने की जरूरत होती है, क्योंकि वे दूसरे बच्चों के साथ आसानी से घुल-मिल नहीं पाते हैं।
  3. एडीएचडी के मरीजों को रेगुलर एक्सरसाइज करवाना चाहिए। इससे वे फोकस होना सीखतो हैं और एक्सरसाइज का उनकी ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।
  4. एडीएचडी वाले बच्चों को टीवी और फोन से दूर रखना चाहिए। वे जितना ज्यादा समय फोन या टीवी पर बिताते हैं, उनमें डिस्ट्रैक्शन की टेंडेंसी उतनी ज्यादा बढ़ती जाती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • एडीएचडी किस उम्र में बंद हो जाता है?

    एडीएचडी के लक्षण बहुत कम उम्र से ही दिखने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार महज महज 3 से 6 साल की उम्र के बीच इसके शुरुआती लक्षण उभरने लगते हैं। लेकिन, इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है। इसके लक्षणों को सिर्फ मैनेज किया जा सकता है। इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि यह बीमारी कभी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
  • क्या एडीएचडी उम्र के साथ कम होता है?

    बढ़ती उम्र के साथ एडीएचडी के लक्षणों में कमी देखी जा सकती है। वे बचपन की तुलना में युवावस्था में कम हाइपरएक्टिव रहते हैं और सिखाने पर उनकी सोशल स्किल भी बेहतर होने लगती है।
  • किस उम्र में एडीएचडी सबसे कठिन है?

    जब बच्चे स्कूल जात हैं, उस उम्र में एडीएचडी का सबसे चुनौतीपूर्ण दौर होता है। असल में, एडीएचडी के बच्चे जब स्कूल जाते हैं, तो उनके लिए सामान्य बच्चों को दोस्त बनाना, उनकी तरह सोशल स्किल सीखना मुश्किल होता है। एडीएचडी के बच्चों को सामान्य से सामान्य काम को सीखने, समझने और करने में दिक्कतें आती हैं। कभी-कभी यह स्थिति उनके लिए उबाऊ हो जाती है।

 

 

 

Read Next

सांस लेने में आती है घरघराहट की आवाज? जानें इससे बचाव के लिए घरेलू उपाय

Disclaimer

TAGS