Doctor Verified

अधिक उम्र में IVF के सफल होने की कितनी संभावना होती है? जानें आईवीएफ करवाने की सही उम्र क्या है

बढ़ती उम्र में आईवीएफ के सफल होने की संभवाना कम हो जाती है। इसलिए, सही उम्र में इस विकल्प को चुनने की सलाह दी जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अधिक उम्र में IVF के सफल होने की कितनी संभावना होती है? जानें आईवीएफ करवाने की सही उम्र क्या है

Best Age For IVF In Hindi: आईवीएफ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी मदद से अब तक लाखों-करोड़ों की संख्या में कपल्स का पेरेंट्स बनने का सपना साकार कर चूका है। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जिन लोगों ने आईवीएफ प्रक्रिया की मदद तो ली, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए हैं। दरअसल, आईवीएफ प्रक्रिया पूरी होने से पहले कई महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना होता है। जैसे, अगर महिला का वजन ज्यादा है, तो आईवीएफ प्रक्रिया के सफल होने की संभावना (kya ivf success hota hai) कम हो जाती है। इसी तरह, कहा जाता है कि अगर महिला की उम्र ज्यादा है, तो भी आईवीएफ प्रक्रिया के सफल होने की संभावना कम हो जाती है? तो क्या वाकई ऐसा है या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, एक्सपर्ट के जरिए जानते हैं इसकी सच्चाई।

अधिक उम्र में आईवीएफ के सफल होने की संभावना- IVF Success Rates By Age In Hindi

IVF Success Rates By Age In Hindi

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "आमतौर पर कम उम्र में ही आईवीएफ करने की सलाह दी जाती है। अगर किसी महिला को यह पता चल चुका है कि वह नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती है, तो उन्हें जल्द से जल्द इस विकल्प को चुन लेना चाहिए। जितना ज्यादा लेट किया जाता है, इसके सफल होने की संभावा उतनी ही कम हो जाती है। आपको बताते चलें कि 38 से 40 साल की उम्र में 26.8 फीसदी तक ही आईवीएफ प्रक्रिया के सफल होने की संभावना रह जाती है। हालांकि, 35 साल की उम्र में इसकी संभावना 38 से 40 साल की उम्र की महिलाओं से ज्यादा होती है। वहीं, 40 साल की उम्र की महिला के लिए महज 7 फीसदी संभावना बची रहती है। इसलिए, डॉक्टर्स यह सलाह देते हैं कि महिलाएं सही उम्र में ही आईवीएफ ट्रीटमेंट अपना लें।"

इसे भी पढ़ें: क्या 40 की उम्र के बाद IVF Treatment लेना सेफ होता है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

आईवीएफ प्रक्रिया की सही उम्र क्या है- Best Age For IVF In Hindi

Best Age For IVF In Hindi

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "महिलाओं को 24 से 30 साल तक की उम्र में नेचुरल तरीके से मां बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस उम्र तक महिलाएं बहुत फर्टाइल होती हैं। यही नहीं, इस उम्र में महिलाएं नेचुरल प्रोसेस से बच्चे को जन्म भी दे सकती हैं। चूंकि, इस उम्र में महिलाएं काफी हेल्दी होती हैं, तो उनके बच्चे के भी फिट होने की संभावना अधिक होती है। वहीं, अगर कोई महिला यह जानती है कि प्राकृतिक तरीके से वह मां नहीं बन सकती है, तो उन्हें इसी उम्र के बीच आईवीएफ प्रक्रिया को अपना लेना चाहिए। जैसा कि पहले ही बताया है कि इस उम्र में महिलाएं काफी फिट होती हैं, इसलिए उन्हें आईवीएफ प्रक्रिया (IVF Treatment) में ज्यादा तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस उम्र में आईवीएफ के सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। आपको बताते चलें कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं के एग्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है, जिस कारण कंसीव करना अपने आपमें एक चुनौती हो जाती है। यही हीं, 30 साल की उम्र में एग्स की क्वालिटी भी गिरने लगती है। कुछ मामलों में यह भी देखा जा सकता है कि 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कई तरह की शारीरिक समस्याएं, जैसे एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफ्लेमेशन और मोटापा हो सकता है। हालांकि, यह भी देखने में आता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी महिलाएं IVF करवाती हैं। ऐसे कई मामले सफल भी हुए हैं।"

Image Credit: Freepik

Read Next

Fact Check: क्या आईवीएफ से हमेशा जुड़वा बच्चे ही पैदा होते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer