Can ADHD Cause Migraine In Kids: एडीएचडी यानी अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर एक तरह का मानसिक विकार है। यह विकार ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलता है। लेकिन, कुछ मामलों में यह विकार वयस्कों को भी हो सकता है। इस समस्या में बच्चे की याद्दाश्त कमजोर होने लगती है। साथ ही, बच्चे को किसी भी चीज में फोकस करने में दिक्कत आने लगती है। इसके अलावा, बच्चे को एडीएचडी की वजह से अन्य समस्याओंं का भी जोखिम बढ़ जाता है। यदि, इस विकार का इलाज सही समय पर न किया जाए तो यह बच्चे के आने वाली लाइफ को भी प्रभावित कर सकता है। इसे लेख में यशोदा अस्पताल की पीडियाट्रिक्स सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि क्या एडीएचडी के कारण बच्चे को सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं।
क्या ADHD के कारण बच्चों को माइग्रेन हो सकता है? - Can ADHD Cause Migraine In Kids In Hindi
एक्सपर्ट्स के अनुसार ADHD के मानसिक विकार हैं। वहीं, दूसरी ओर माइग्रेन का भी संबंध ब्रेने के न्यूरोट्रांसमीटर से होता है। जब इसमें अंसुतलन होता है, तो बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि एडीएचडी की वजह से बच्चों में माइग्रेन होने की संभावना हो सकती है। जानकार बताते हैं कि एडीएचडी की वजह से बच्चों में भावनात्मक तनाव बढ़ सकता है, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। वहीं, जिन बच्चों को एडीएचडी की समस्या होती है, उनको नींद से जुड़ी समस्याएं अक्सर देखने को मिलते है, नींद प्रभावित होने से बच्चों में माइग्रेन को जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, एडीएचडी वाले बच्चे रोशनी, गंध और तेज आवाज के प्रति संवेदनशील होते हैं, ऐसे में बच्चों को माइग्रेन के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं।
बच्चों में क्या लक्षणों दिखाई देते हैं? - Symptoms of ADHD in Kids
- बच्चे को बार-बार सिरदर्द होना।
- नींद की कमी के कारण थकान महसूस होना।
- बच्चा पहले की अपेक्षा चिड़चिड़ा हो सकता है।
- बच्चे को पढ़ाई या अन्य चीजों पर फोकस करने में दिक्कत होती है।
बच्चों को एडीएचडी होने पर क्या करें? - Treatment For ADHD In Hindi
- यदि आपको बच्चे में एडीएचडी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- इस स्थिति में डॉक्टर बच्चे को माइग्रेन के लिए पेन रिलीफ मेडिसिन दे सकते हैं।
- बच्चे का एक स्लीप पैर्टन बनाएं।
- बच्चे की डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: बढ़ते बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है साइकिलिंग, जानें इसके अन्य फायदे
हालांकि ADHD और माइग्रेन के बीच सीधा कारण और प्रभाव का संबंध अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों के बीच कुछ समानताएं देखे गए हैं। इस समस्या को मैनेज किया जा सकता है। साथ ही, सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर आप बच्चे की समस्या को आसानी से कम कर सकते हैं।