Benefits Of Cycling For Growing Kids In Hindi: बचपन लगभग हर बच्चे ने साइकिल चलाई होगी। साइकिल ही हमारा पहला वाहन होता है, जिसे हम खुद शौक से चलाते हैं। साइकिल चलाते समय बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए साइकिल का ही इस्तेमाल करता है। जबकि, कई बच्चे तो साइकिल से ही स्कूल जाना पसंद करते हैं। साइकिल चलाना बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यधिक लाभकारी मान जाती है। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास में भी मदद करती है। साइकिलिंग को एक मजेदार गतिविधि माना जाता है, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं अधिक हैं। आइए, इस लेख में Yashoda Super Speciality Hospital Kaushambi की पीडियाट्रिक्स सीनियर कंसल्टेंट डॉ दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि बच्चों को साइकिल चलाने से क्या फायदे मिलते हैं?
बच्चों को साइकिल चलाने के फायदे - Benefits Of Cycling For Growing Kids In Hindi
बच्चों की हाइट में सुधार करें
नियमित रूप से साइकिल चलाने से बच्चे के पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है और मांसपेशियों की ग्रोथ में सुधार होता है। ऐसे में बच्चे की हाइट (improve children height) में धीरे-धीरे सुधार दिखने लगता है।
बच्चों के हृदय को स्वस्थ बनाएं
साइकिल चलाना एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम है जो हृदय को मजबूत बनाता है। साथ ही, इससे रक्त संचार में सुधार आता है और हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। नियमित साइकिल चलाने से बच्चों का हृदय और फेफड़े मजबूत होते हैं, जिससे आगे की लाइफ में उनको हृदय रोग का जोखिम (reduce heart complications) कम होता है।
बच्चे सामाजिक बनते हैं
साइकिल चलाने से बच्चों और आस-पड़ोस के लोगों को सामाजिकता में मदद मिलती है। इस एक्टिविटी में बच्चा अन्य बच्चों के साथ मिलता है, नए दोस्त बनाता है। साथ ही, अपने बारे में अन्य लोगों के साथ बातें शेयर करता है। ऐसे में बच्चा फिजिकल एक्टिविटी में रुचि (interest physical activity) लने लगता है।
बच्चे की स्ट्रेंथ बेहतर होती है
साइकिल चलाने से बच्चों की स्ट्रेंथ बढ़ती है, जिससे वे बिना थके लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियों में एक्टिव रह सकते हैं। स्ट्रेंथ बढ़ने से बच्चों की फिटनेस और एनर्जी (improve fitness and strength) का लेवल हाई पर रहता है।
बच्चे के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
साइकिल चलाने से बच्चों में आत्मविश्वास (boost confidence level) आता है। साथ ही, बच्चा नई चीजों को सीखना शुरू कर देता है। साइकिल चलाना सिखने के बाद बच्चा अकेले घूमने के खुद को मजबूत बनाता है। ऐसे में अभिभावक भी बच्चों के साथ साइकिलिंग कर सकते हैं। इससे दोनों के संबंध और गहरे होते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों में ग्रोथ हार्मोन की कमी में दिखाई देते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इसके कारण
Benefits Of Cycling For Growing Kids In Hindi: साइकिल चलाने से बच्चे का माइंड और बॉडी दोनों स्वस्थ होते हैं। बच्चा किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए सोचता है। साथ ही, बच्चे की विचार सकारात्मक होते हैं। इससे बच्चे का प्रदर्शन हर क्षेत्र में बेहतर होता है। साइकिल चलाते समय बच्चों के सिर को बचाने के लिए हेलमेट और अन्य अंगों की सेफ्टी के लिए आवश्यक उपकरण जरूर पहनाएं ।