Doctor Verified

डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करने चाहिए ये 5 काम, सेहत को होगा नुकसान

हम सभी अपने डेली रूटीन में कई ऐसे काम करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करने चाहिए ये 5 काम, सेहत को होगा नुकसान


हम सभी अपने डेली रूटीन में कई ऐसे काम करते हैं, जो हेल्दी लाइफ के लिए हमें जरूरी लगते हैं। मगर कई बार हेल्दी लगने वाली आदतें भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने डेली रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जो दिखने में हेल्दी होते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इंसान को भूलकर भी यह काम नहीं करने चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शालिनी सिंघल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ काम बताए हैं, जिन्हें आपको डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

डेली रूटीन के ये काम डॉक्टर की सलाह के बिना न करें

बार-बार वजन नापना

आजकल हर घर में वजन नापने वाली मशीन होती है। ऐसे में लोग अपनी मर्जी के हिसाब से किसी भी समय वजन नाप लेते हैं। वजन नापने की यह इच्छा सुनने में बहुत ही आसान और सेहत के लिए फायदेमंद लग सकती है, लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह के बिना वजन नहीं नापना चाहिए। इससे  व्यक्ति स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी समस्याओं का शिकार हो सकता है। बता दें कि वजन नापने की वजह से शरीर को फिजिकली कोई समस्या नहीं होती है, लेकिन कई बार यह मेंटल स्ट्रेस का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 हाई प्रोटीन और लो कार्ब स्नैक्स, डाइट‍िश‍ियन से जानें फायदे

लक्षणों को गूगल करना

यह एक बहुत ही आम गलती है, जो हर किसी ने अपनी लाइफ में एक बार जरूर की होती है। दरअसल, हम सभी को हर चीज गूगल पर ढूंढने की जैसे आदत लग गई है। यही वजह है कि हम अपने शरीर में दिखने वाले छोटे-बड़े लक्षणों को भी गूगल करके देखते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। गूगल एक सर्च इंजन है। यहां लोगों के अनुभवों से जानकारी इकट्ठी की जाती है। वहीं, जिस तरह लोगों के शरीर की बनावट अलग होती है, ठीक उसी तरह सभी लोगों के अंदर दिखने वाले लक्षण भी अलग हो सकते हैं। ऐसे में आपको सोशल मीडिया पर लिखी सभी बातों को नहीं मान लेना चाहिए।  

कैलोरी काउंट में बदलाव करना

आपको डाइटिशियन या किसी डॉक्टर की सलाह के बिना कैलोरीज काउंट में बदलाव नहीं करना चाहिए। दरअसल, कुछ लोग अपने शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी या बढ़ोतरी को जाने बिना ही कैलोरी काउंट को कम-ज्यादा करने लगते हैं। यह आदत सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। इससे आप कई तरह क छोटी-बड़ी परेशानियों का शिकार हो सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Shalini Singhal (@dr.shalinisinghal)

ग्लूकोज लेवल को नापना

बॉडी में ग्लूकोज लेवल को कई तरह से नापा जा सकता है। हालांकि, डॉक्टर की सलाह के बिना आपको ग्लूकोज लेवल नहीं नापना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है। आपको बॉडी के ग्लूकोज लेवल को ब्लड प्रेशर की तरह रोजाना नापने से बचना चाहिए।  

दवाइयों का सेवन

आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार लोग बुखार और सिर दर्द जैसी समस्याओं के लिए खुद ही कोई भी दवा ले लेते हैं। इससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या दवाइयों की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है? जानें इससे बचने का तरीका

हम सभी हेल्दी और फिट जीवन जीना चाहते हैं। इसके लिए फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। अगर दोनों में से आपकी कोई भी हेल्थ पर बुरा असर होता है, तो आप खुद को हेल्दी नहीं मान सकते हैं। ऐसे में आपको ऊपर बताये कामों को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, हेल्दी रहने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें, पर्याप्त में पानी पिएं, रात में 7-8 घंटे की नींद लें और डाइट पर ध्यान दे सकते हैं। इस तरह आप खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा पाएंगे। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको शरीर में दिखने वाले लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

Read Next

क्या नेक मसाजर पैरालाइसिस का कारण बन सकता है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version