दुल्हन बनने वाली हैं, तो लगाएं ये Pre Bridal Glowing बॉडी स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

Pre Bridal Skin Care: त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में जाने इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दुल्हन बनने वाली हैं, तो लगाएं ये Pre Bridal Glowing बॉडी स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

Body Scrub At Home In Hindi: अपनी शादी में खूबसूरत दिखना हर लड़की का सपना होता है। इसके लिए हर लड़की शादी से कई समय पहले ही तैयारियां शुरू कर देती है। डिजाइनिंग कपड़ो से लेकर मेकअप तक हर चीज को सोच-समझकर चुना जाता है। इस दौरान हेल्दी और ग्लोइंग स्किन होना भी बहुत मायने करता है। ऐसे में बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी माना जाता है। अधिकतर लड़कियां डॉक्टर की बिना सलाह से मार्केट से बॉडी स्क्रब खरीदकर इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। जबकि कोई भी मार्केट प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले स्किन टाइप और प्रोडक्ट को समझना जरूरी होता है। मार्केट प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में केमिकल्स होने के कारण यह कुछ लोगों में साइड इफेक्ट्स भी कर सकती है। ऐसे में होममेड प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब फायदेमंद हो सकता है। 

body scrub for brides

घर पर प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब कैसे तैयार करें - How To Make Pre Bridal Scrub At Home In Hindi

सामग्री 

  • नींबू - आधा 
  • शहद - 1 चम्मच 
  • कॉफी - 3 चम्मच
  • खीरे का रस - 2 चम्मच 
  • आलू का रस -  2 चम्मच 
  • चावल का आटा - 2 चम्मच
  • फेशियल हल्दी - 1 चम्मच

बनाने की विधि

प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब बनाने के लिए बाउल में  2 चम्मच चावल का आटा लीजिए। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच फेशियल हल्दी, 3 चम्मच कॉफी मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें आधा नींबू, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच आलू का रस, 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। सभी चीजों को मिलकर मिक्सचर तैयार कर लें। 

त्वचा को गीला करके स्क्रब की थोड़ी-थोड़ी मात्रा लें और इसे पूरे शरीर में लगाएं। पूरे शरीर पर लगाकर 4 से 5 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से साफ कर लें। इस स्क्रब को आप चेहरे के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब के फायदे- Benefits of Pre Bridal Body Scrub 

त्वचा की गहराई से सफाई करें

प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब तैयार करने के लिए सभी नैचुरल चीजों जैसे कि कॉफी, चावल का आटा और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों में बारीक कण पाए जाते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने मेंं मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही खीरे और आलू का रस त्वचा में ग्लो लाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़े- शरीर की गहराई से सफाई करने में मदद करेंगे ये 4 होममेड बॉडी स्क्रब, जानें कैसे करें तैयार

टैनिंग दूर करने में मदद करे

इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए आलू और खीरे के रस का इस्तेमाल भी किया गया है, ये दोनों चीजें त्वचा की टैनिंग हटाने के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। स्क्रब में मौजूद कण त्वचा की गंदगी साफ करने में मदद कर सकते हैं, जिससे सनबर्न और स्किन टैनिंग से जल्द राहत मिल सकती है।

स्किन सॉफ्ट बनाए रखें

यह बॉडी स्क्रब त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। त्वचा में इसका दो बार इस्तेमाल करने से अनइवन और डल स्किन से राहत भी मिल सकती है।

स्किन हेल्थ बेहतर बनाए

प्री ब्राइडल बॉडी स्क्रब में सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके इस्तेमाल से आपको साइड इफेक्ट्स नहीं होगा। साथ ही यह स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। 

इसे भी पढ़े- नारियल तेल से घर पर इस तरह बनाएं बॉडी स्क्रब, रिमूव होंगे डेड स्किन सेल्स और आएगा निखार

अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Read Next

चेहरे पर लगाएं जामुन के बीजों से बने ये 3 फेस पैक, मिलेगी ग्लोइंग और निखरी त्वचा

Disclaimer