Jamun Seeds Powder Face Pack For Glowing Skin: जामुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गर्मी में जामुन खाना अधिकतर लोग काफी पंसद करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जामुन खाने के साथ इसकी गुठली भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसकी बीज का पाउडर बनाकर लेने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। यह पाउडर स्किन की भी कई समस्याओं को दूर करता हैं। स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करने और ग्लोइंग बनाने के लिए जामुन के बीजों से बने पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह पाउडर रैशेज, पिंपल्स, एक्ने और टैनिंग की समस्या को दूर करता हैं और स्किन को हेल्दी रखता है। इस पाउडर से बने फेस पैक को लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ दाग-धब्बों भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं जामुन के बीजों को ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं।
1. जामुन के बीजों और गुलाब जल का फेस पैक
सामग्री
2 चम्मच- जामुन के बीजों का पाउडर
3 चम्मच- गुलाब जल
फेस पैक बनाने का तरीका
जामुन के बीजों और गुलाब जल का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से धोएं। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ मुलायम भी बनाता है।
2. जामुन के बीजों और बादाम के तेल का फेस पैक
सामग्री
1 चम्मच- जामुन के बीज का पाउडर
1 चम्मच- बेसन
2 चम्मच- बादाम का तेल
फेस पैक बनाने का तरीका
जामुन के बीजों और बादाम के तेल का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसे बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये पैक दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 4 कूलिंग फेस मास्क, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड
3. जामुन के बीजों और दूध का फेस पैक
सामग्री
2 चम्मच- जामुन के बीजों का पाउडर
2 चम्मच- दूध
फेस पैक बनाने का तरीका
जामुन के बीजों और दूध का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा के रखें। जब पेस्ट सूख जाएं, तो इसे चेहरे को पानी से वॉश कर लें। ये पैक टैनिंग को कम करने के साथ चेहरे को निखारने में मदद करेगा।
ग्लोइंग स्किन के लिए जामुन के बीजों से बने 3 फेस पैक को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version