गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 4 कूलिंग फेस मास्क, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड

Cooling Face Mask For Summer: बदलते मौसम के साथ त्वचा पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में ये कूलिंग मास्क आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 4 कूलिंग फेस मास्क, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड

Instant Cooling Face Mask: बढ़ता प्रदूषण और व्यस्त जीवनशैली त्वचा को प्रभावित करने का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं। व्यस्त जीवनशैली के कारण स्किन डल और डैमेज होना आम बात है। वहीं स्किन केयर रूटीन पर ध्यान न देना  झुर्रियों और एर्ली एजिंग के लक्षणों का कारण भी बन सकता है। इसलिए स्किन केयर रूटीन को कभी अवॉइड नहीं करना चाहिए। गर्मियों मे त्वचा की समस्याएं ज्यादा बढ़ने लगती हैं। इसके कारण त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न, घमौरियां भी होने लगती हैं। त्वचा की इन सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान हो सकते हैं कूलिंग फेस मास्क। इन्हें सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना भी आपके स्किन केयर के लिए बेहतर हो सकता है। आइये ओनलीमायहेल्थ के इस लेख के माध्यम से जानें कूलिंग फेस मास्क के फायदे और बनाने के तरीके।

cooling face mask

गर्मियों में कूलिंग फेस मास्क कैसे बनाएं - How To Make Cooling Face Mask For Summer

खीरा और एलोवेरा फेस मास्क

खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क त्वचा को ठंडक देने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा लीजिये। अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच खीरे को कद्दूकस करके मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। 

कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो त्वचा की सूजन कम करने और स्किन को साफ करने में मदद कर सकता है। वहीं एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम करता है। गुलाब जल और एलोवेरा का कूलिंग इफेक्ट त्वचा को ठंडक देने में मदद कर सकता है। 

हल्दी और पुदिने का फेस मास्क

हल्दी और पुदिने का फेस मास्क सनबर्न और डैमेज स्किन से राहत दे सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच फेशियल हल्दी लीजिये। अब इसमें 1 चम्मच पुदिने का रस और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क धोएं।

पुदिना त्वचा को ठंडक देने में मदद कर सकता है। वहीं हल्दी का इस्तेमाल करने से त्वचा के संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। हल्दी और पुदिने का फेस मास्क स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़े- गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए लगाएं पुदीने के ये 3 फेस मास्क

कॉफी और दही का फेस मास्क

कॉफी और दही का फेस मास्क चेहरे की डलनेस कम करने और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए असरदार माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच पीसी हुई कॉफी, 2 चम्मच कोकोआ पाउडर, 1 चम्मच दही और और जरूरत अनुसार दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को गाढा ही तैयार करें जिससे यह चेहरे पर अच्छे से अप्लाई हो पाए। इस फेस मास्क को लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। 

कॉफी और दही दोनों ही त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए फायदेमंद है। यह फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और मॉइस्चराइज करने में फायदेमंद माना जाता है।

चंदन और दही का फेस मास्क

चंदन और दही दोनों ही त्वचा को ठंडक देने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर लीजिये। अब इसमें 3 चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। पेस्ट तैयार करके इसे 20 मिनट के लिए रहने दें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है। चंदन चेहरे की घमौरियों को कम करने और सनबर्न से राहत देने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- चेहरे पर लगाएं खीरे और पुदीने से बना फेस पैक, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इन फेस मास्क को ट्राई करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

 

Read Next

पीरियड्स के दिनों में स्किन और बाल ड्राई क्यों हो जाते हैं? जानें इसके कारण

Disclaimer