गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए लगाएं पुदीने के ये 3 फेस मास्क

Peppermint Cooling Face Masks To Beat The Heat: गर्मियों में पुदीना के फेस मास्क स्किन की कई परेशानियों को दूर करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए लगाएं पुदीने के ये 3 फेस मास्क


Peppermint Cooling Face Masks To Beat The Heat: गर्मियों में पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग गर्मी में इसकी चटनी बनाकर खाते है और शिकंजी में भी इसका इस्तेमाल करते है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ ताजगी भी देता है। वहीं गर्मी में चेहरे पर पुदीना के फेस मास्क लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होने के साथ स्किन को भी ठंडक मिलती है और टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ इसको ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। पुदीने की पत्तियों के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को दूर करते है और ऑयली स्किन की समस्या को भी दूर करने में मदद करते हैं। पुदीना के पत्तों का फेस मास्क घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं पुदीना के पत्तों को फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. पुदीना और गुलाब जल का फेस मास्क

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

3 चम्मच- गुलाब जल

फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए पुदीना के पत्तों को धो लें और पेस्ट बना लें। अब इसमें गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा मिश्रम तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद फेस को वॉश करें। ये मास्क स्किन से एक्सट्रा ऑयल को हटाएगा और चेहरे को ठंडक देगा।

GLOWING SKIN

2. पुदीना और हल्दी का फेस मास्क

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

1 चुटकी- हल्दी

फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए पुदीना के पत्तों को धोकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क पिंपल्स को कम करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है।

इसे भी पढ़ें- बहुत ज्यादा होते हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये 3 फेस मास्क, समस्या से मिलेगा छुटकारा

3. पुदीना और खीरे का फेस मास्क

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

1 से 2 स्लाइस- खीरा

1 चम्मच-शहद

फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और खीरे का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में पीस लें। फिर इस मिश्रम को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद स्किन को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को ठंडक, ताजगी देने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।

गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए पुदीने के ये फेस मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version