बहुत ज्यादा होते हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये 3 फेस मास्क, समस्या से मिलेगा छुटकारा

Face masks For Acne Prone Skin: मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये फेस मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
बहुत ज्यादा होते हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये 3 फेस मास्क, समस्या से मिलेगा छुटकारा


Face masks For Acne Prone Skin: चेहरे पर मुहांसे होना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार ये काफी ज्यादा हो जाते हैं। जिस कारण कई बार लोग बार जाने से हिचकने लगते है। कई लोग मुहांसों की समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ इनका ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में स्किन से एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ फेस मास्क को लगाया जा सकता है। ये फेस मास्क नैचुरल तौर पर स्किन की केयर करते हैं और मुहांसों की समस्या को दूर करते हैं। इन फेस मास्क को लगाने से स्किन ग्लोइंग भी बनती है और स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहती है। आइए जानते हैं मुहांसों को को ठीक करने वाले फेस मास्क के बारे में।

1. कच्ची हल्दी और शहद का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- कच्ची हल्दी का पेस्ट

1 चम्मच-शहद

1 चम्मच- गुलाब जल

2-3 बूंद- टी ट्री ऑयल

पैक बनाने का तरीका

कच्ची हल्दी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को कटोरी में मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एक्ने की समस्या को आसानी से ठीक करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

face mask

2. टमाटर और नींबू का रस का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- टमाटर का प्यूरी

3-4 बूंद- नींबू का रस

पैक बनाने का तरीका

टमाटर और नींबू का रस का फेस मास्क बनाने के लिए इन दोनों को कटोरी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। ये पैक एक्ने को दूर करने के साथ मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ऑयली स्किन की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

3. शहद और दालचीनी का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- दालचीनी पाउडर

1 चम्मच-शहद

पैक बनाने का तरीका

शहद और दालचीनी का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क एक्ने को दूर करने के स्किन को ग्लोइंग भी बनाएगा। 

ये फेस मास्क एक्ने की समस्या को दूर करेंगे। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे रिमूव होगा डर्ट और एक्स्ट्रा ऑयल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version