दूध में मिलाकर लगाएं हल्दी और बेसन का यह लेप, त्वचा में आएगा निखार

कच्चा दूध, बेसन और हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुहांसे, ऑइली स्किन और रूखी त्वचा जैसी परेशानियों से निजात मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में मिलाकर लगाएं हल्दी और बेसन का यह लेप, त्वचा में आएगा निखार


गांवों में आज भी जब किसी लड़की की शादी होती है, तब उसका उबटन कच्चा दूध, बेसन और हल्दी के लेप से किया जाता है। बेसन, हल्दी और कच्चा दूध एक पारंपरिक तरीका है चेहरे की रंगत को निखारने का। बढ़ते बाजारवाद की वजह से हमारे वो ब्यूटी सिक्रेट्स छुपने लगे हैं जो जमाने से प्रयोग में लाए जा रहे थे। अब लोगों को 5 मिनट में ग्लो देने वाली क्रीम चाहिए। लेकिन ऐसी इंस्टैंट ग्लो क्रीम त्वचा के लिए हानिकराक भी होती हैं। हल्दी, बेसन और कच्चा दूध जैसी किचन में ही मिल जाने वाली चीजों का चेहरे पर साइड इफैक्ट नजर नहीं आता है। हां, यह बात अलग है कि जिन लोगों को इन सामग्रियों से एलर्जी होती है और सेंसटिव स्किन है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि कच्चा दूध, हल्दी और बेसन त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है। इसका लेप कैसे बनाना है, यह सब जानेंगे। तो आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Inside5_DIYforglowingskin

ऐसे बनाएं पेस्ट

एक कप कच्चा दूध लें उसमें एक चम्मच बेसन और हल्दी पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को गाढ़ा करके बनाएं। इसके बाद चेहरे को साफ करके धो लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक अच्छा मॉश्चराइजर लगा लें। 

हल्दी को चेहरे पर लगाने के फायदे

मुहांसों को हटाने में मददगार 

हल्दी का लेप लगाने से मुहांसों की परेशानी कम होती है। मुहांसों को हटाने के लिए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करके अगर आप हार चुके हैं तो एक बार हल्दी का यह लेप भी प्रयोग में ला सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे के मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही त्वचा भी निखरेगी। 

Inside2_DIYforglowingskin

रूखी त्वचा को करे दूर

गर्मियों में अक्सर लोगों को की त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है, लेकिन अगर आप हल्दी का यह पेस्ट लगाते हैं तो आपकी त्वचा नरम होगी। त्वचा में ड्राइनेस कई मॉश्चराइजर की बोतलें खत्म करवा सकती है, लेकिन हल्दी में त्वचा को नमी देने वाले गुण होते हैं। जिस वजह से ड्राईनेस की समस्या दूर रहती है। तो अगर आप भी ड्राइनेस की परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर बैठे यह नुस्खा अपना सकते हैं। साथ ही हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे की अन्य समस्याओं को भी कम करते हैं। 

इसे भी पढे़ं : त्वचा का रंग निखारने के लिए 3 होममेड फेस पैक, जानें बनाने और प्रयोग का आसान तरीका

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

मॉश्चराइजिंग का काम करे

कच्चे दूध में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे को नमी देते हैं। कच्चे दूध का यह लेप लगाने से ड्राइनेस की समस्या कम होती है। चेहरे का निखार वापस आता है। कच्चा दूध एक बढ़िया स्किन टोनर की तरह काम करता है। कच्चा दूध सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदमेंद होता है। यह त्वचा को लोचदार बनाता है। 

Inside4_DIYforglowingskin

फेस क्लींजर की तरह करता है काम

कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से चेहरे की गंदगी साफ होती है। इससे ब्लैकहैड्स भी साफ होते हैं। यह एक अच्छा टोनर, मॉश्चराइजर और क्लींजर है। कच्चा दूध, बेसन और हल्दी का लेप लगाने से इन तीनों का फायदा स्किन को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : बीयर के प्रयोग से दूर की जा सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 4 समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल

Inside1_DIYforglowingskin

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

झुर्रियों को करे कम

बेसन का लेप लगाने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। बेसन फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। चेहरे से अनचाहे बालों को साफ करता है। बेसन का लेप लगाने से चेहरे को सुंदरता मिलती है। 

ऑयली स्किन में मददगार

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन लोगों को बेसन का यह लेप जरूर लगाना चाहिए। बेसन का यह लेप ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है। बेसन त्वचा को साफ करने में भी मदद करता है। 

कच्चा दूध, बेसन और हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुहांसे, ऑइली स्किन और रूखी त्वचा जैसी परेशानियों से निजात मिलती है। 

Read more articles on Skin-Care in Hindi

 

 

Read Next

CC Cream क्या काम आती है? जानें सीसी क्रीम के फायदे और नुकसान

Disclaimer