आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाएं ये 4 DIY आई मास्क, जानें बनाने का तरीका

Homemade Eye Mask: डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन कम करने के लिए आई मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानें घर पर आई मास्क तैयार करने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाएं ये 4 DIY आई मास्क, जानें बनाने का तरीका

Diy Eye Mask For Puffy Eyes: बिजी लाइफस्टाइल के कारण हमारा स्लीप पैटर्न सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके कारण आंखों में सूजन, थकावट और काले घेरे की समस्या होने लगती है। कुछ मामलों में हमारा अनहेल्दी लाइफस्टाइल और आंतरिक समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं। लेकिन आंखों पर अधूरी नींद का असर सबसे ज्यादा होता है। इसके लिए कई लोग  मार्केट के आई मास्क इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जो कुछ लोगों में साइड इफेक्ट्स का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में काम आते हैं बरसो से अपनाएं जा रहे दादी-नानी के घरेलू नुस्खे। जैसे कि घर में तैयार किये आई मास्क। होममेड आई मास्क न सिर्फ आंखों के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि यह आंखों के लिए ज्यादा असरदार भी हो सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जाने घर पर आई मास्क तैयार करने के तरीके। 

eye mask for puffy eyes

घर पर आई मास्क कैसे बनाएं - How To Make Eye Mask At Home

धनिया और दही का आई मास्क

धनिया और दही का आई मास्क आंखों की सूजन कम करने में सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है। यह मास्क तैयार करने के लिए बाउल में एक चम्मच धनिया, एक चम्मच बादाम का तेल और आधा चम्मच दही लें। सभी चीजों को मिक्स करके मिक्सचर तैयार करें। अब एक कॉटन पैड को 2 बराबर टूकड़ो में काटे और इस मिक्सचर में डालें। इन कॉटन पैड को आंखों पर 10 मिनट तक लगाएं रखें। 

धनिया त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ नमी देने में भी मदद कर सकता है। वहीं बादाम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आंखों के काले घेरे कम करने में मदद कर सकते हैं। दही आंखों की सूजन कम करने और ठंडक देने में असरदार हो सकता है। 

इसे भी पढे़े- आंखों की थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू आई मास्क

खीरा और गुलाब का आई मास्क

आंखों को रिलैक्स रखने के लिए खीरे और गुलाब का आई मास्क फायदेमंद हो सकता है। इस आई मास्क को बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच खीरे का रस लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। मिक्सचर में कॉटन पैड भिगोकर 15 मिनट के लिए आखों पर रखें। यह आई मास्क आखों को ठंडक देने और रिलैक्स रखने में मदद करेगा।

एवोकाडो और एलोवेरा आई मास्क

इस आई मास्क के लिए बाउल में 2 चम्मच एवोकाडो लें। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस पेस्ट को उंगलियों की सहायता से आंखों पर मसाज करें और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।  एवोकाडो में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो आंखों के नीचे घेरे होने से रोक सकते हैं। वहीं एलोवेरा का कूलिंग इफेक्ट आंखों को ठंडक देने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढे़े- आंखों के नीचे काले घेरे को कम करे ये 5 फ्रूट आई मास्क, जानें बनाने की विधि

कॉफी और शहद का आई मास्क

कॉफी और शहद का आई मास्क तैयार करने के लिए 1 चम्मच कॉफी के साथ आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस मिक्चर को आंखों पर मसाज करें और 10 मिनट तक रहने दें। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने और आंखों की सूजन कम करने में असरदार हो सकती है। वहीं शहद में आंखों को नमी देने और हाईड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। 

अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं, तो इनके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

चेहरे पर हो गई है फुंसी? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिटने लगेंगे पिंपल्स

Disclaimer