कुछ होममेड आई मास्क, जो डार्क सर्कल्स को करें दूर और बढ़ाएं आंखों की सुंदरता

अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो यहां दिए तीन आई मास्क आपके बेहद काम आ सकते हैं। साथ ही जानें एक्सपर्ट्स के कुछ टिप्स...

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Nov 25, 2020 10:39 IST
कुछ होममेड आई मास्क, जो डार्क सर्कल्स को करें दूर और बढ़ाएं आंखों की सुंदरता

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आज कल की लाइफस्टाइल कुछ ऐसी है कि लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह ना चाहते हुए भी उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। जिसके कारण डाक सर्कल पनपने लगते हैं और उनका चेहरा खूबसूरत होने के बाद भी बेजान नजर आता है। डार्क सर्कल्स की समस्या से केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी परेशान हैं। ऐसे में आई मास्क एक अच्छा विकल्प है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप होममेड आई मास्क के प्रयोग से किस प्रकार डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते हैं? और कैसे अपनी आंखों को खूबसूरत आकर्षक बना सकते हैं? इसके लिए हमने स्किन केयर एक्सपर्ट से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे... 

आलू और बदाम से बना मास्क

आलू के रस में विटामिन बी6, सी, कॉपर, पोटेशियम आदि अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। वहीं अगर इसमें बादाम को एड कर दिया जाए तो इससे बना मास्क चेहरे के निखार को बढ़ाने में बेहद मददगार है। इस मास्क से चेहरे के न केवल दाग धब्बे कम होते हैं बल्कि डार्क सर्कल्स की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा ये इंस्टेंट ग्लो भी देता है।

कैसे बनाएं मास्क

  • 3 या 4 बदाम में 1/2 टेबलस्पून आलू का रस और दो चुटकी चंदन पाउडर मिलाएं। 
  • सबसे पहले अपने चेहरे को सादे पानी से साफ करें और बने मास्क को आंखों के नीचे लगाकर आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब हल्के हाथों से मसाज करते हुए मास्क हटाएं और पानी से धोएं।
  • बाद में चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करें।

टमाटर और नींबू से बना आई मास्क

टमाटर का गूदा और नींबू का रस डार्क सर्कल्स को काफी हद तक कम कर सकता है। बता दें इन दोनों चीजों के अंदर ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके अलावा केवल नींबू के रस को कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाने से भी दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं। 

कैसे बनाएं मास्क

  • सबसे पहले सादे पानी से चेहरे को साफ करें।
  • अब एक बोल में एक टीस्पून नीबू का रस और एक टेबलस्पून टमाटर का गूदा अच्छी तरह मिलाएं। 
  • इस पेस्ट को थोड़ी देर रखने के बाग ब्रश की मदद से आंखों के आसपास लगाएं।
  • आधे घंटे बाद मसाज करते हुए मास्क को पानी की मदद से साफ करें।
  • ऐसा करने से डार्क सर्कल्स की समस्या खत्म हो जाती है और चेहरे पर कुदरती निखार आ जाता है।

कॉफी और शहद का मास्क

कैफीन की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। चूंकि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है इसीलिए काले घेरे के लिए कॉफी काफी असरदार है।

कैसे बनाएं मास्क

  • सबसे पहले एक टेबल स्पून कॉफी 1 टीस्पून शहद और विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदे को बोल में अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी की मदद से धो लें।
  • अब क्रीम की मदद से थोड़ी देर फिर मसाज करें।
  • कुछ दिनों तक ऐसा करने से काफी हद तक डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे और आपकी आंखें भी सुंदर नजर आएंगे।

एक्सपर्ट की राय

नाम्या स्किन केयर के स्किन एक्सपर्ट करन गुप्ता के मुताबिक अगर आप आई क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाहर निकलने से पहले याद धूप में जाने से पहले चश्मे का प्रयोग जरूर करें। वहीं अगर आई क्रीम आप रात को सोने से पहले लगा रहे हैं तो क्रीम को लगाकर तुरंत ना सोएं। वरना इसमें मौजूद तत्व त्वचा में अच्छे से नहीं बैठ पाएंगे।

Read More Articles on grooming in hindi

Disclaimer