अनानस से बने ये 5 नेचुरल पैक आपकी त्वचा और बालों को रखेंगे स्वस्थ, जानें कैसे है ये फायदेमंद

अगर आप भी अपनी त्वचा और बालों को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं अनानस से बने ये पैक।
  • SHARE
  • FOLLOW
अनानस से बने ये 5 नेचुरल पैक आपकी त्वचा और बालों को रखेंगे स्वस्थ, जानें कैसे है ये फायदेमंद

अनानस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है, ये हमे कई स्वास्थ्य स्थितियों से बचाता है। अनानस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपके शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। आपको बता दें कि अनानस में भारी मात्रा में विटामिन ए, विटामिन के, फास्फोरस, कैल्शियम और जस्ता मौजूद होता है जो आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। अनानस का सेवन इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये पचने में काफी आसान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अनानस आपके बाल और त्वचा दोनों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप में से कई लोग इस बारे में नहीं जानते होंगे कि अनानस आपकी त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि अनानस की मदद से कैसे आप अपनी त्वचा और बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। 

skincare

बढ़ती उम्र के लक्षण को करता है कम

बढ़ती उम्र के लक्षण से आजकल ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं और उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए किसी न किसी तरीके की तलाश रहती है। तो अब आप अनानस को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आप अनानस से बने फेसपैक की मदद से अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षण को भी कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अनानस के टुकड़े और दूध चाहिए होगा, इसे आप अच्छी तरह से पीस लें। अब आप इस  पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक रहने दें। इसके बाद आप गुनगुने पानी से धो लें। 

लंबे समय तक त्वचा रहेगी चमकदार

त्वचा की रंगत को गायब होता देख आप इसे वापस लाने के लिए अनानस के फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अनानस से बने पैक को चेहरे पर नियमित रूप से लगाने पर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधार सकते हैं। अनानस में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाकर आपकी त्वचा को साफ करता है। इसके लिए आप अनानस के गूदे के साथ बेसन लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहर पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आप इसे धो लें। 

इसे भी पढ़ें: इन मेकअप हैक्‍स से करें अपने टूटे हुए मेकअप प्रॉडक्‍स को फिक्‍स

ऑयली स्किन को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद

ऑयली स्किन यानी तैलीय त्वचा से कई लोग परेशान रहते हैं और उन्हें अपनी त्वचा को संतुलित रखने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। लेकिन अगर आप अनानस से बन पैक का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी तैलीय त्वचा को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप अनानस के गूदे के साथ शहद को अच्छी तरह से मिला लें, अब आप इसमें ओटमील पाउडर डालें। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं, 15 मिनट बाद आप इसे धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको अपनी त्वचा में सुधार दिखेगा। 

बढ़े हुए पोर्स को कम करता है अनानस

त्वचा पर बढ़े हुए छिद्र कई समस्याओं का शिकार आसानी से बन जाते हैं, जिसमें मुंहासे और काले घेरे। इन छिद्र को कम करने के लिए भी आप अनानस और दही का सहारा ले सकते हैं। अनानस और दही से बने फेसपैक की मदद से त्वचा में बैक्टीरिया को आसानी से दूर किया जा सकता है और अतिरिक्त तेल को भी बाहर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस पैक से आप अपनी त्वचा के छिद्र को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अनानस के गूदे और दही को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं और रोजाना एक बार इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी के साथ धो लें। 

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी नहीं है बीमार बालों की पहचान? तो इन 4 तरीकों से बालों के स्वास्थ्य को जानें

घने बालों के लिए भी अनानस है मददगार

आपको बता दें कि अनानस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को मजबूत करने के साथ बाल झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। अनानस का नियमित रूप से सेवन करने से ये आपके बालों की मोटाई और स्वास्थ्य को सुधारता है। इसके लिए आप चाहें तो इसका सेवन कर लें या फिर अनानस के गूदे को अपने बालों पर लगाएं। 

इस लेख में अनानस से बने पैक के बारे में बताया गया है जो आपकी त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप इन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे पहले आप अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

Read More Article On Fashion And Beauty in Hindi

Read Next

बढ़ाना चाहते हैं आंखों की सुंदरता तो आंखों के रंग के हिसाब से चुनें आईशैडो

Disclaimer