मेकअप भी सौंदर्य का एक अहम हिस्सा होता है। ऐसे में मेकअप चाहे आंखों का हो या चेहरे का उत्सुकता हर लड़की को होती है। बता दें कि अगर आप आंखों का मेकअप करने की सोच रहे हैं तो सही मेकअप चुनने में आपकी आंखों का कलर आपकी बेहद मदद कर सकता है। अगर आप आंखों की सुंदरता को और बढ़ाना या निखारना निकालना चाहते हैं तो आप अपनी आंखों के कलर को ध्यान में रखते हुए आईशैडो का चुनाव कर सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आईशैडो का चुनाव करने का तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...
ग्रे आंखों के लिए
बहुत कम लोग होते हैं जिनकी आंखों का रंग ग्रे होता है। ऐसे में जिन लोगों की आंखों का रंग ग्रे है वह बहुत सोच समझकर आईशैडो का चुनाव करें। ग्रे आंखों पर डार्क कलर्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके अलावा आप मिलते-जुलते कलर्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। इनसे आंखों की फिजा बनी रहती है।
जिन लोगों की आंखों का कलर भूरा है
जिन लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है उन पर हर कलर अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप न्यूट्रल रंग का चयन करेंगे तो ज्यादा आकर्षित दिखेंगे। इसके लिए आप सेलमन और ब्रोंज गोल्ड का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप और अच्छा लुक पाना चाहते हैं तो आप इन कलर्स के साथ ब्लैक शेड भी दे सकते हैं इससे आपकी आंखें और आकर्षित लगेंगी।
जिनकी आंखों का कलर हरा होता है
जिनकी आंखों का कलर हरा होता है वह खुद में ही बेहद आकर्षित होते हैं। उन्हें किसी भी शैड की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आप आईशैडो का चुनाव करती हैं तो रात की पार्टी के लिए पर्पल कलर और दिन की पार्टी के लिए शिवरी ब्राउन ज्यादा अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें- वैक्सिंग, मैनीक्योर पेडीक्योर करवाने से पहले और बाद में इन 11 बातों का रखें ध्यान
जिनकी आंखों का कलर नीला
नीला कलर ठंडक का प्रतीक भी होता है। ऐसे में हल्के और न्यूट्रल रंग इन आंखों पर बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे जिनकी आंखों का कलर नीला होता है वह डार्क और स्मोकी लुक से बचें क्योंकि इससे उनका लुक खराब हो सकता है।
काली आंखों के लिए
जिनकी आंखों का कलर काला होता है उन पर डार्क कलर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसलिए आप जब भी आईशैडो को चुनाव करें तो वॉयलेट, डार्क ब्लू और चॉकलेटी रंग का चुनाव करें। इससे ना केवल आप सुंदर दिखेंगे बल्कि निखरी हुई भी दिखेंगी।
हेजल आंखों के लिए
जिनकी आंखों का रंग हेजल होता है उनके लिए मटैलिक और पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे होते हैं। ऐसे में जब भी आप आईशैड का चयन करें तो हैवी और स्मोकी शेड्स का ही चुनाव करें। इससे आप कुदरती सुंदर और आकर्षक देखेंगी।
इसे भी पढ़ें- लेजर ट्रीटमेंट हो या ब्रेस्ट इंप्लांटेशन, जानें कॉस्मेटिक सर्जरी के सकारात्मक पहलू के बारे में
कुछ जरूरी बातें
- अगर आप जो डर्मेटिक लुक देना चाहते हैं तो गोल्डन और ब्लू लाइनर स्मोकी आई मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- अगर आप आर्टिफिशियल और फॉल्स आईलैशेस ट्राई करते हैं तो इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
- अगर आप आइब्रो को बड़ी और डार्क करना चाहते हैं तो आई पेंसिल की मदद ले सकते हैं।
- अगर आप सिंगल आईशैडो का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप लाइनर में ब्लैक कलर के साथ डिफरेंट कलर्स मिक्स कर सकते हैं। उदाहरण के रूप में आप ब्लैक के साथ ग्रीन या ब्लू लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- आजकल आंखों को डिफरेंट लुक देने के लिए गोल्डन के विभिन्न शेड्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
Read More Articles on Grooming in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version