Home Remedies to Get Rid of Pimples on Face in Hindi: आमतौर पर लोगों को लगता है कि चेहरे पर होने वाली सभी दाने कील-मुंहासे होते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। कई बार चेहरे पर फुंसी भी हो जाती है। फुंसी, एक तरह के मोटे दाने होते हैं, जिसमें काफी तेज दर्द हो सकता है और इसमें मवाद भी भरी होती है। फुंसी होने के पीछे मुख्य कारण इंफेक्शन होता है। दरसअल, जब इंफेक्शन हो जाता है व्हाइट ब्लड सेल्स, उन टिश्यू के पास पहुंच जाती है, जो डैमेज हो चुकी हैं और वहां पहुंचकर इकट्ठा हो जाती है। इस कारण, वहां सूजन हो जाती है और कुछ समय बाद यहां मवाद बनने लगता है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। वैसे, इनका उपचार के लिए आप घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं। इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुमन सरोज राठौड़ और आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट बता रही हैं, कैसे करें फुंसी कम।
चेहरे की फुंसी पर लगाएं शहद-दालचीनी का मास्क (Cinnamon-Honey Mask For Pimples)
दालचीनी में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी होती है, जो कि कील-मुंहासे, फुंसी और ब्लैकहेड रिमूव करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। वहीं, शहद की मदद से आपका चेहरा सॉफ्ट होता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। आप इन दोनों को मिक्स करके फेस मास्क बनाकर फुंसी पर अप्लाई करें। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप दो चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। चेहरे को क्लिंज करने के बाद इस फेस मास्क को अप्लाई करें। इसके बाद 10-15 मिनट के लिए मास्क लगाए रखने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। एक-दो बार इस मास्क को अप्लाई करने के बाद पिंपल से छुटकारा मिल सकेगा।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लाल फुंसियां क्यों हो जाती हैं? जानें इसे दूर करने के 4 आयुर्वेदिक उपाय
एलोवेरा जेल से रिमूव करें पिंपल (Aloe-Vera Gel For Pimples)
विशेषज्ञों का दावा है कि पिंपल या एक्ने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल या एक्ने से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, एलोवेरा जेल की मदद से पिंपल से छुटकारा पाने में करीब एक सप्ताह का समय लगता है। अच्छी बात ये है कि एलोवेरा जेल यूज करने से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। यह एक तरह का प्राकृतिक उपाय है, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन निखार भी ला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: माथे की फुंसी को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
पिंपल पर लगाएं हल्दी फेस मास्क (Turmeric For Pimples)
सदियों से हल्दी का इस्तेमाल खानपान में किया जा रहा है। यह स्किन प्रॉब्लम से निपटने भी हेल्पफुल है। हल्दी में करक्यूमिनॉइड होता है। इस वजह से हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। इस तरह देखा जाए, तो हल्दी की मदद से आप पिंपल, मुंहासे जैसी कई स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर लें, इसमें पानी की कुछ बूंदें मिक्स करें। ध्यान रहे, पानी की मात्रा उतनी ही रखें, जिससे हल्दी का पेस्ट बन सके। तैयार पेस्ट को फुंसी पर अप्लाई करें। पिंपल से जल्दी राहत पाने के लिए, इस पेस्ट को आप रात भर के लिए पिंपल पर लगाकर छोड़ सकते हैं। इसके बाद, अगले दिन चेहरे को सादे पानी से धो लें। आपको फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर छोटे-छोटे दाने क्यों निकलते हैं? जानें 6 कारण
नारियल तेल से रिमूव करें पिंपल (Coconut Oil For Pimples)
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी मदद से पिंपल से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, पिंपल पर जब आप नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पिंपल होने की वजह को खत्म किया जा सकता है। पिंपल पर अप्लाई करने के बाद, इससे पिंपल की रेडनेस कम होती है, स्वेलिंग पर फर्क नजर आने लगता है और यह स्किन को माइस्चराइज भी करता है। यही नहीं, नारियल तेल की मदद से कील-मुंहासो की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
इन उपायों को भी आजमाएं
- पिंपल होने पर बार-बार चेहरे पर हाथ न लगाएं।
- किसी भी धूल भरी जगह से घर लौटने के बाद चेहरा जरूर धोएं।
- किसी और का तौलिया अपने चेहरे पर कभी न लगाएं।
- फेस वॉश करने के बाद चेहरे को तौलिए से रगड़े नहीं, इससे पिंपल फूट सकते हैं, जिससे तकलीफ बढ़ सकती है।
- फेस वॉश करने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्लिंजर का यूज करें।
- स्किन को हमेशा हाइड्रेट रखें। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- इन सबके अलावा, तनाव का स्तर कम करें। बढ़ते तनाव के कारण भी पिंपल, एक्ने होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
image credit: freepik