Doctor Verified

चेहरे पर लाल फुंसियां क्यों हो जाती हैं? जानें इसे दूर करने के 4 आयुर्वेदिक उपाय

Red Pimples on Face: लाल दाने या फुंसियां चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। आप इन फुंसियों को मिटाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लाल फुंसियां क्यों हो जाती हैं? जानें इसे दूर करने के 4 आयुर्वेदिक उपाय

Red Pimples on Face Remedy: चेहरे की त्वचा साफ सुथरी और खूबसूरत हो तो सभी को अच्छा महसूस होता है। लेकिन कई लोगों को चेहरे की त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे आम है चेहरे पर लाल दाने या फुंसियां (Red Pimples on Face)। चेहरे पर लाल दाने पूरी खूबसूरती को खराब कर देते हैं, साथ ही कई बार इनमें दर्द, जलन और खुजली भी होती है। चेहरे की इन फुंसियों को मिटाने के लिए अकसर लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी लाल फुंसियों से छुटकारा पा सकते हैं। खूबसूरत, निखरी और चमकदार त्वचा पा सकते हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें-

1. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel for Red Acne)

आयुर्वेद में एलोवेरा जेल का काफी उपयोगी माना गया है। यह सेहत, बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। चेहरे पर लाल फुंसियां होने पर ही एलोवेरा का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। चेहरे के दानों को मिटाने के लिए आप दिन में एक बार एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से एक्ने से छुटकारा मिलेगा, साथ ही खूबसूरत और चमकदार त्वचा भी मिलेगी।

2. चंदन (Chandan Paste for Face)

चंदन त्वचा को ठंडक देने में कारगर होता है। चेहरे की लाल फुंसियों पर चंदन का लेप लगाने से समस्या में आराम मिलता है। चंदन का लेप चेहरे को ठंडक देता है, धीरे-धीरे दानों को भी मिटाता है। चंदन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो चेहरे के कील मुहांसों, फोड़े-फुंसियों पर प्रभावी होता है। साथ ही चंदन में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो एजिंग को रोकता है। इसके लिए आप चंदन का पाउडर लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपको खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - केले से बनाएं ये 5 एंटी-एजिंग फेस पैक, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में है कारगर

लाास

3. नीम (Neem Paste for Acne) 

आयुर्वेद में नीम का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। त्वचा की समस्याओं को ठीक करने में भी नीम कारगर होता है। अगर आपके चेहरे पर लाल फुंसियां हैं, तो आप नीम का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके लिए आप नीम की कुछ पत्तियां लें, इसमें धोकर बारीब पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे या लाल फुंसियों पर लगाएं। 20 मिनट पर साफ पानी से धो दें। बेहतर परिणाम के लिए आप नीम के पेस्ट को हफ्ते में 2-3 दिन लगा सकते हैं। नीम में एंटी वायरल, एंटी सेप्टिक और एंटी पंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में सहायक होते हैं। 

4. पुदीने का पेस्ट (Mint for Acne Skin)

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की तासीर ठंडी होती है। यह पेट को ठंडक देने के साथ ही त्वचा को भी फ्रेश, कूल रखने में मदद करता है। चेहरे की लाल फुंसियों को मिटाने में भी पुदीना कारगर होता है। इसके लिए आप पुदीना की 10-12 पत्तियां लें। अच्छी तरह धोकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे या लाल फुंसियों पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी, फुंसियां भी धीरे-धीरे मिटने लगेगी। पुदीना का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में भी कारगर होता है। पुदीना पेस्ट लगाने से चेहरे की त्वचा मुलायम, निखरी, खूबसूरत और चमकदार बनती है।

इसे भी पढ़ें - स्किन पर नैचुरल ग्लो चाहिए? अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में आज से करें ये 5 बदलाव

अगर आपके चेहरे पर भी अकसर लाल फुंसियां या दाने हो जाते हैं, तो आप पुदीना, चंदन, नीम और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आयुर्वेदिक उपाय आपके चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में सहायक होते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इन्हें उपयोग में लाएं।

Read Next

अजवाइन की तासीर गर्म होती है या ठंडी? जानें एक्सपर्ट की क्या है राय

Disclaimer