Expert

घर पर इन 3 चीजों से बनाएं HD ग्लो मास्क, चेहरा बनेगा बेदाग और चमकदार

HD Glow Face Mask For Spotless Skin: स्किन केयर एक्सपर्ट गगन सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही एचडी ग्लो मास्क के बारे में बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर इन 3 चीजों से बनाएं HD ग्लो मास्क, चेहरा बनेगा बेदाग और चमकदार


HD Glow Face Mask For Spotless Skin in Hindi: गर्मी में पसीने, प्रदूषण और हीट वेव की वजह से चेहरे की रंगत उड़ जाती है। ऐसे में चेहरे की रौनक को वापस लौटाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर फेशियल करवाती हैं। लेकिन पार्लर के फेशियल काफी महंगे और हर सप्ताह करवाए भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में क्या किया जाए? इस प्रॉब्लम का एक सॉल्यूशन है होम फेशियल। जी हां घर पर फेशियल करके चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाया जा सकता है। स्किन केयर एक्सपर्ट गगन सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही एचडी ग्लो मास्क के बारे में बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि घर पर 3 चीजों को मिलाकर बनाया गए इस मास्क से न सिर्फ फेशियल जैसा निखार आता है, बल्कि यह चेहरे पर हुए पिंपल्स, एक्ने और दाग से भी छुटकारा दिलाता है।

बेदाग त्वचा के लिए एचडी ग्लो फेस मास्क- HD Glow Face Mask For Spotless Skin

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • चीनी-2 चम्मच
  • मोरिंग पाउडर- 2 चम्मच
  • कॉफी- 1 छोटा चम्मच
  • गुलाबजल- 2 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मोरिंग पाउडर, कॉफी को डालकर मिला लें।
  • इस मिश्रण में चीनी और गुलाब जल डालें। सभी चीजों को मिलाने के बाद एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर फेस मास्क को लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगा रहे दें।
  • जब फेस मास्क सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  • स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
<
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gagan Sidhu (@dt.gagan_sidhu)

एचडी ग्लो फेस मास्क लगाने के फायदे- HD Glow Face Mask Benefits in Hindi

अपने वीडियो में स्किन केयर एक्सपर्ट गगन सिद्धू ने यह एचडी ग्लो फेस मास्क क्यों फायदेमंद है, इसके बारे में भी बताया है। आइए जानते है इसके बारे में।

1. फाइन लाइन्स को करता है कम

एक्सपर्ट का कहना है, मोरिंगा पाउडर चेहरे पर लगाने से यह कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है। इसकी वजह से कुछ ही दिनों में उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों और झाइयों से छुटकारा दिलाता है।

2. दाग-धब्बों से दिलाता है छुटकारा

मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो धूप के कारण डैमेज होने वाले स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। जब स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं, तब चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं हर्बल शैंपू, बालों को मिलेंगे कई फायदे

HD-Glow-Face-Mask-For-Spotless-Skin-ins1

3. ब्लैक और व्हाइट हेड्स को करता है खत्म

इस फेस मास्क को बनाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल होता है। कॉफी एक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, जिससे एंटी-स्पॉट, एंटी-पिग्मेंट और एंटी-डार्क सर्कल को कम करने में मदद मिलती है। कॉफी और चीनी का इस्तेमाल होने की वजह से यह फेस मास्क ब्लैक हेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाता है।

4. स्किन को बनाता है सॉफ्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि मोरिंगा, कॉफी और चीनी का मिश्रण त्वचा से डेड सेल्स को हटाने का काम करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनती है।

नोट : इस फेस मास्क को बनाने के लिए मोरिंगा, कॉफी, चीनी और गुलाब जल का इस्तेमाल किया गया है। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो आप इसमें बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि गर्मी के मौसम में किसी भी तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की एलर्जी, दाने या खुजली महसूस होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें। Image Credit: Freepik.com

Read Next

चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए? जानें सही समय जिससे आएगा निखार

Disclaimer