Fruit Eye Mask: चेहरे और स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए फलों का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है। फलों में हाइ़ड्रेटिंग और ब्राइटनिंग गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ आंखों के नीचे काले घेरे को भी कम कर सकता है। साथ ही यह आंखों की झुर्रियां, डार्क सर्कल और सूजन को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं यह आपकी संवेदनशील स्किन के लिए भी हेल्दी साबित हो सकता है। अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं तो फ्रूट आई मास्क का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है. आइए जानते हैं आंखों की खूबसूरती बढ़ाने वाले आई मास्क के बारे में-
आंखों की खूबसूरती बढ़ाए ये 5 फ्रूट आई मास्क
फ्रूट आई मास्क पपीता, कीवी, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों से आप मास्क तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आई मास्क बनाने की आसान विधि-
1. पपाया लेमन आई मास्क
आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पपीता और लेमन से तैयार आई मास्क का इस्तेमाल करें। इस आई मास्क तैयार करने के लिए 1 छोटी सी कटोरी लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, गुलाबजल और हल्दी मिक्स कर लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे आंखों पर लगा लें। करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे डार्क सर्कल की परेशानी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - आंखों में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
2. कीवी और दही आई मास्क
कीवी और दही स्किन के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। यह डार्क सर्कल की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। यह आंखों के नीचे के एरिया को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानी को दूर कर सकता है। इस आई मास्क को तैयार करने के लिए कीवी को ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी दही मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे डार्क सर्कल पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी आंखों की चमक बढ़ेगी। साथ ही डार्क सर्कल से भी छुटाकारा मिलेगा।
3. पाइनएप्पल आई मास्क
आंखों की सूजन और डार्क सर्कल को कम करने के लिए पाइनएप्पल आई मास्क हेल्दी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पाइनएप्पल को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें थोड़ी सी हल्दी मिक्स करके इसे आंखों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आंखों के एरिया को साफ कर लें। इससे डार्क सर्कल की परेशानी कम होगी।
4. स्ट्रॉबेरी आई मास्क
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो डार्क सर्कल्स को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आंखों पर स्ट्रॉबेरी आई मास्क लगाने के लिए स्ट्रॉबेरी लें. इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में विटामिन ई ऑयल और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे आंखों की सुंदरता बढ़ेगी।
5. एवोकाडो और एलोवेरा आई मास्क
एवोकाडो और एलोवेरा आई मास्क आपकी आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही इससे पोषण भी मिलता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच एवोकाडो पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के आस-पास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें। इससे डार्क सर्कल की परेशानी कम होगी।
आंखों के नीचे काले घेरे की परेशानी को कम करने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन मास्क में से किसी भी चीज से एलर्जी है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।