
Diseases That Can Cause Belly Fat in Hindi: आजकल अधिकतर लोग अपने बैली फैट से परेशान हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों को ही बैली फैट का सामना करना पड़ रहा है। अगर बैली फैट थोड़ा सा निकला है, तो यह सामान्य है। लेकिन कुछ लोगों का बैली फैट ज्यादा निकला होता है, जो कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। पाचन की समस्याएं, हृदय रोग और हार्मोनल बदलाव जैसी समस्याएं बैली फैट निकलने का कारण बन सकती हैं। अगर आपका भी बैली फैट निकल रहा है, तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि आगे चलकर ये गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकती हैं, इससे आपकी दिक्कते बढ़ सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं किन बीमारियों के कारण पेट की चर्बी निकल सकती है?
इस पेज पर:-
1. पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां
जिस व्यक्ति को पाचन से जुड़ी बीमारियां होती है, उसे पेट की चर्बी से परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल, जब पाचन ठीक से काम नहीं करता है, तो खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसकी वजह से कई बार पेट की चर्बी निकल सकती है। इसलिए अगर आपका पेट निकल रहा है, तो आपको अपने पाचन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।
2. एस्ट्रोजन हार्मोन का कम होना
महिलाओं में हार्मोनल बदलाव भी पेट की चर्बी अधिक होने का कारण बन सकता है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। खासकर, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है और एंड्रोजन हार्मोन का स्तर अधिक होने लगता है। इसकी वजह से पेट की चर्बी निकल सकती है।
3. डिप्रेशन
डिप्रेशन भी बैली फैट निकलने का एक मुख्य कारण हो सकता है। तनाव, डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति का बैली फैट निकल सकता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में होता है, जो उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में फैट भी बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से पेट के आस-पास की त्वचा बढ़ने लगती है। जिससे पेट की चर्बी निकली हुई नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें- Foods For Flat Belly In Hindi: पेट की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड्स

4. डायबिटीज
डायबिटीज में भी व्यक्ति का तेजी से बैली फैट निकलने लगता है। वहीं, जिन लोगों का बैली फैट निकला होता है, उनमें टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने की संभावना भी अधिक होती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो अधिक कैलोरी, कार्ब्स और फैट लेने से बचें।
5. दिल की बीमारी
हृदय रोग भी बैली फैट निकलने का एक कारण हो सकता है। जिन लोगों को हृदय रोग होता है, उनका वजन तेजी से बढ़ना लगता है। साथ ही इन लोगों की पेट की चर्बी भी निकल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या कोई अन्य हृदय रोग बैली फैट का कारण बन सकता है। अगर आपका बैली फैट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, तो आपको अपने हार्ट की जांच जरूर करवानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बैली फैट से हैं परेशान तो, जानें पेट कम करने की एक्सरसाइज और डाइट से जुड़े 5 आसान टिप्स
6. अनिद्रा
अनिद्रा भी एक बीमारी है। आजकल कई लोग अनिद्रा की बीमारी से जूझ रहे हैं। अनिद्रा भी बैली फैट निकलने का एक कारण हो सकता है। जिन लोगों को रात को अच्छी नींद नहीं आती है या जो लोग रात को सोते समय खर्राटे लेते हैं, उन्हें पेट की चर्बी निकलने की परेशानी हो सकती है। स्लीप एपनिया होने पर नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके विपरीत जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनमें भी अनिद्रा की समस्या देखने को मिलती है।
यह विडियो भी देखें
Read Next
तनाव घटाने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए जरूरी है विटामिन डी, जानें मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version