ज्यादा शकरकंद खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Disadvantages Of Eating Sweet Potatoes In Excess: ज्यादा शकरकंद खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा शकरकंद खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 4 नुकसान


Disadvantages Of Eating Sweet Potatoes In Excess: शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, सोडियम और आयरन पोषक तत्व आदि पाए जाते हैं। इसको नियमित खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। सर्दियों में लोग इसे चाट बनाकर खाना काफी पसंद करते है। शकरकंद खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए काफी हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में शकरकंद खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा शकरकंद खाने के नुकसान के बारे में।

किडनी स्टोन की समस्या

ज्यादा शकरकंद खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। शकरकंद में ऑक्सलेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है और जब ये शरीर के कैल्शियम से मिलती है, तो किडनी में स्टोन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऑक्सलेट और कैल्शियम स्टोन बनाने की प्रक्रिया को काफी तेज करता है।

स्किन एलर्जी

शकरकंद खाने से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें मैनिटोल युक्त पदार्थ पाया जाता है। जिस कारण शकरकंद खाते ही स्किन एलर्जी की समस्या देखने को मिल सकती है। कई बार शकरकंद खाने से स्किन में खुजली और रैशेज की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।

SWEET POTATO

डायबिटीज

शकरकंद खाने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जिस कारण डायबिटीज मरीज अगर इसका सेवन करते है, तो डायबिटीज काफी बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो शकरकंद खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- चावल के आटे से बाल सीधा करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

सिरदर्द

ज्यादा शकरकंद खाने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। शकरकंद में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए आदि पाया जाता है, जो ज्यादा मात्रा में खाने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में शकरकंद न खाएं।

शरककंद शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें।  

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

मसल्स को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 नट्स, बनने लगेगी सेहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version