Nuts For Muscle Growth: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अक्सर लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ये चीजें खाने से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है। कई लोग मसल्स को मजबूत बनाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ खास तरह की डाइट का सेवन भी करते हैं। लेकिन कई बार ये डाइट महंगी होने के साथ स्किन को सूट भी नहीं करती है। ऐसे में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ नट्स को शामिल किया जा सकता है। नट्स पोषक तत्वों का खजाना होते है। इनको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मसल्स का विकास भी अच्छे से होता है। इनमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं मांसपेशियों की मजबूत के लिए किन नट्स का सेवन करना चाहिए।
पिस्ता
पिस्ता अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करके मसल्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसको खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ मौसमी बीमारियों की समस्याएं भी कम होती हैं। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ मसल्स बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
मूंगफली
मूंगफली शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। अक्सर इसे लोग सर्दियों में खाना काफी पसंद करते है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ मसल्स का विकास भी ठीक ढ़ंग से होता है।
बादाम
बादाम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से मसल्स ग्रोथ के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। बादाम खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे भिगो कर भी आसानी से खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को चेहरे पर एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहिए? जानें इससे होने वाले नुकसान
अखरोट
अखरोट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फोलेट और फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से दिमाग शार्प होता है और मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा भी होती हैं। अखरोट खाने से मसल्स मजबूत बनने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।
काजू
काजू शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। काजू में प्रचुर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ इनका विकास भी ठीक ढ़ंग से होता है। मसल्स को बढ़ाने के लिए डाइट में काजू को शामिल करें।
मसल्स को मजबूत बनाने के लिए इन नट्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik