सर्दियों में गंदे कंबल-रजाई में सोना पड़ सकता है भारी, जानें किन समस्याओं का होता है खतरा और कैसे करें बचाव

ठंड के द‍िनों में आपको गंदे कंबल या रजाई में सोना बीमार बना सकता है, जानें इस समस्‍या से न‍िपटने के उपाय 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गंदे कंबल-रजाई में सोना पड़ सकता है भारी, जानें किन समस्याओं का होता है खतरा और कैसे करें बचाव


सर्दि‍यों में इस्‍तेमाल होने वाले रजाई या कंबल भी बीमारी का कारण बन सकते हैं। जी हां। अगर आप लंबे समय तक रजाई या कंबल को ब‍िना साफ क‍िए ओढ़ते हैं तो बीमारियों के श‍िकार बन सकते हैं। ज‍िन लोगों के घरों में गर्भवती मह‍िलाएं, बुजुर्ग या बच्‍चे हैं उन्‍हें व‍िशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको रजाई या कंबल में मौजूद धूल से फंगल या बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन होने का खतरा भी हो सकता है। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए कंबल या रजाई को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। इस लेख में हम कंबल या रजाई से होने वाली बीमारियां, लक्षण और बचाव के ट‍िप्‍स पर चर्चा करेंगे।

winter diseases

image source:google

गंदी रजाई या कंबल से इंफेक्‍शन होने के लक्षण (Symptoms)

कंबल या रजाई से होने वाले इंफेक्‍शन के ये लक्षण हो सकते हैं- 

  • आपको लेटने के तुरंत बाद खांसी या छींक आना शुरू हो जाए तो समझ जाइए क‍ि रजाई या कंबल गंदा है। 
  • सुबह-सुबह बुखार महसूस होना या ठंड लगना भी इंफेक्‍शन के कारण हो सकता है। 
  • गंदी रजाई ओढ़ने से आपके शरीर पर छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। 
  • रजाई या कंबल अगर साफ नहीं है तो आपको गले में धूप जाने से थ्रोट इंफेक्‍शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्द‍ियों में आप भी सोते हैं जरूरत से ज्‍यादा, तो शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

गंदी रजाई या कंबल से होने वाली समस्‍याएं (Diseases caused by dirty blanket during winters)

अगर आप गंदी रजाई या कंबल ओढ़ेंगे तो आपको साइनस इंफेक्‍शन का खतरा हो सकता है। साइनस इंफेक्‍शन होने पर स‍िर में दर्द, नाक बंद होना, नाक से पानी आना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आपकी त्‍वचा में धूल या गंदगी के कारण इंफेक्‍शन हो सकता है, रेडनेस, दाने या खुजली जैसे लक्षण नजर आने पर डर्मेटालॉज‍िस्‍ट से संपर्क करें। अगर क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि को बुखार हुआ है तो बीमारी ठीक होने के बाद आपको रजाई या कंबल को धोकर ही दोबारा यूज़ करना चाह‍िए नहीं तो इंफेक्‍शन एक व्‍यक्‍त‍ि से दूसरे में फैल सकता है।

कंबल या रजाई से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? (Prevention tips)

winter diseases to cure

image source:google

बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए इन ट‍िप्‍स को फॉलो करें- 

  • आपको हफ्ते में कम से कम एक से दो बार रजाई और कंबल को धूप में जरूर रखना चाह‍िए, इससे उसमें च‍िपके बैक्‍टीर‍िया नष्‍ट हो जाएंगे।
  • चादर, प‍िलो कवर, कंबल या रजाई को हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें, सफाई के ल‍िए साबुन-पानी का इस्‍तेमाल करें। 
  • हर व्‍यक्‍त‍ि की रजाई या कंबल अलग होना चाह‍िए ताक‍ि एक से दूसरे में इंफेक्‍शन का खतरा न हो और बीमार‍ियां न फैलें।
  • रजाई या कंबल में बैठकर कुछ भी खाने से बचें, इस कारण चीट‍ियां और कीड़े ब‍िस्‍तर पर आ सकते हैं और आपको बीमार करने के ल‍िए काफी हैं।
  • कंबल या रजाई को बदलते रहना चाह‍िए, हर मौसम में साफ रजाई या कंबल ही ओढ़ें, वहीं दो से तीन साल में एक बार इन्‍हें एक्‍सचेंज या बदलवा जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में विटामिन D के लिए धूप में क‍िस समय और कितनी देर बैठना चाह‍िए? जानें डॉक्टर से

कंबल या रजाई को साफ कैसे रखें?

  • कंबल या रजाई को साफ करने के ल‍िए हर सुबह उसे झाड़कर तय लगाकर रखें। 
  • कोश‍िश करें कि कमरे की ख‍िड़की से कंबल या रजाई को दूर रखें, नहीं तो उस पर धूल च‍िपक सकती है। 
  • कंबल या रजाई को हर हफ्ते में एक बार धो लें, धोने के ल‍िए हर कोने को साबुन डालकर ब्रश की मदद से साफ करें।
  • साफ करने के ल‍िए आप गुनगुने पानी में व‍िनेगर और नींबू डालकर कंबल या रजाई को साफ कर सकते हैं। 
  • जब रजाई साफ हो जाए तो उसे धूप में सुखाना न भूलें, इससे उसमें मौजूद बैक्‍टीर‍िया खत्‍म हो जाएंगे।

इन आसान ट‍िप्‍स की मदद से आप रजाई या कंबल से होने वाली बीमार‍ियों से बच सकते हैं, सफाई बनाए रखें और हर व्‍यक्‍त‍ि की रजाई को अलग रखें।

main image source:google

Read Next

क्यों होता है नाभि में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version