Doctor Verified

क्या लोगों से शर्माना होता है सोशल एंग्जाइटी, जानें दोनों के बीच में अंतर

कुछ लोगों को अन्य लोगों के साथ मिलना जुलना पसंद नहीं होता है। हालांकि कई बार कुछ लोग अपने शर्मिले व्यवहार के लोगों से मिलने में कतराने में लगते हैं। इस लेख में जानते हैं कि सोशल एंग्जायटी और शर्मीलेपन में क्या मुख्य अंतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लोगों से शर्माना होता है सोशल एंग्जाइटी, जानें दोनों के बीच में अंतर


आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सोशल कनेक्शन हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भीड़, लोगों से बातचीत या मंच पर बोलने से डरते हैं। यह डर कभी-कभी ‘शर्मीलेपन’ के रूप में सामान्य होता है, लेकिन कई बार यह ‘सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर’ (Social Anxiety Disorder) का रूप भी ले सकता है। बहुत से लोग इन दोनों के बीच फर्क नहीं कर पाते और दोनों को एक ही समझ लेते हैं। हालांकि, शर्मीलापन और सोशल एंग्जायटी दोनों बिल्कुल अलग मानसिक स्थितियां हैं, जिनकी पहचान और उपचार अलग-अलग होता है। इस लेख में डॉ राहुल कक्कड़, कंसलटेंट साइकैटरिस्ट एंड साइकोथैरेपिस्ट से जानते हैं कि सोशल एंग्जाइटी और शर्मीलेपन में क्या मुख्य अंतर है?

शर्मीलापन और सोशल एंगजाइटी क्या है? - What Is Social Anxiety Disorder And Shyness in Hindi 

शर्मीलेपन को हम एक व्यक्तित्व गुण (Personality Trait) के रूप में देख सकते हैं। शर्मीले व्यक्ति आमतौर पर नए लोगों से मिलने या सार्वजनिक जगहों पर बोलने में संकोच करते हैं। हालांकि, एक बार जब वे किसी व्यक्ति से परिचित हो जाते हैं, तो वे सामान्य रूप से बातचीत कर सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को नए लोगों से मिलने मं असहजता होती है, आत्मविश्वास की थोड़ी कमी, समय के साथ खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेने की क्षमता, अनजान और परिचित दोनो ही तरह के लोगों के साथ बात करने में शर्माना इसका लक्षण हो सकता है। 

social-anxiety-disorder-vs-shyness-i

वहीं, सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें व्यक्ति को सामाजिक स्थितियों में अत्यधिक डर और तनाव महसूस होता है। इसमें व्यक्ति को यह भय होता है कि दूसरे लोग उसकी आलोचना करेंगे, वह अपमानित होगा या वह लोगों के सामने असफल हो जाएगा। ऐसे में लोग भीड़ भाड़ वाली जगहो पर चिंता होना, दिल की धड़कने तेज होना, सामाजिक स्थितियों से पूरी तरह बचना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

शर्मीलापन और सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर में क्या अंतर होता है? - Difference Between Social Anxiety And Shyness In Hindi

  • व्यक्ति का शर्मीलापन सामान्य व्यक्तित्व विशेषता है। जबकि सोशल एंगजाइटी डिसऑर्डर एक मानसिक विकार है। 
  • शर्मीलेपन की स्थिति हल्की से मध्यम हो सकती है, जबकि सोशल एंगजाइटी  की तीव्रता अधिक होती है और  यह रोजाना के कामों को भी प्रभावित कर सकता है। 
  • शर्मीलेपन में समय के साथ सुधार हो सकता है। साथ ही, लोगों से मिलने जुलने में स्थिति में सुधार होता है। जबकि, सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर में व्यक्ति को  इलाज की जरूरत होती है। 
  • शर्मीलेपन में व्यक्ति को हलका संकोच या घबराहट हो सकती है, जबकि, सोशल एंग्जाइटी में व्यक्ति सामाजिक स्थितियों से पूर्ण दूर रहने लगता है। 
  • शर्मीलेपन को दूर करने के लिए थेरेपी की जरूरत नहीं होती है, जबकि सोशल एंग्जाइटी में मरीज को थेरेपी दी जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: एंग्जायटी डिसऑर्डर क्या है और क्यों होता है? 32 वर्षीय आयशा पटेल की केस स्टडी से समझें इसे

शर्मीलापन और सोशल एंग्जायटी दो अलग-अलग स्थितियां हैं, जिनकी प्रकृति, लक्षण और इलाज अलग-अलग होते हैं। शर्मीलापन एक सामान्य भाव है जिसे आत्मविश्वास और अभ्यास से दूर किया जा सकता है, जबकि सोशल एंग्जायटी एक मानसिक विकार है जिसके लिए चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है।

Read Next

उम्र बढ़ने के साथ बाइपोलर डिसऑर्डर में मुश्किलें क्यों बढ़ जाती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer