
Sharifa Ke Patto Ki Chai Ke Fayde: सर्दियां शुरू होते ही मार्केट में शरीफा यानी सीताफल खूब दिखने लगता है। शरीफा एक औषधीय फल है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। इस फल के स्वास्थ्य लाभों से तो आप परिचित ही होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शरीफा का फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसके पत्तों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। शरीफा के पत्तों में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप शरीफा के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज, त्वचा रोग और हृदय रोगों में लाभ होता है। तो आइए, जानते हैं शरीफा के पत्तों की चाय पीने से होने वाले फायदों के बारे में -
शरीफा के पत्तों की चाय पीने के फायदे - Custard Apple Leaves Tea Benefits
शरीफा के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके पत्तों की चाय बनाकर पीने से डायबिटीज, हृदय रोग और त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। आइए जानते हैं नियमित रूप से शरीफा के पत्तों की चाय पीने के फायदे -
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद - Good For Heart
शरीफा के पत्ते दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हार्ट संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। इसके सेवन से दिल की मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। शरीफा के पत्तों को उबालकर पीने से स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम होता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे - Control Blood Sugar
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शरीफा के पत्तों की चाय बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। शरीफा के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ होता है। रोजाना सुबह शरीफा के पत्तों की चाय पीने से शुगर कंट्रोल में रहती है।
त्वचा को बूढ़ा होने से बचाए - Prevents Ageing of Skin
शरीफा के पत्तों की चाय ना सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। शरीफा के पत्तों की चाय पीने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
इसे भी पढ़ें: मेथी का पानी करता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल, जानें कैसे बनाएं और सेवन का तरीका
शरीर की एनर्जी बूस्ट करे - Boosts Energy
शरीफा के पत्तों की चाय बनाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। शरीफा के पत्तों की चाय पीने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और आप खुद को अंदर से ऊर्जावान महसूस करते हैं।
कैसे बनाएं शरीफा के पत्तों की चाय (How To Make Custard Apple Tea)
शरीफा के पत्तों की चाय आप आसानी से घर पर बना सकते। इसे बनाने के लिए शरीफा के दो-तीन पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें। अब पैन में एक कप पानी डालकर, इसके पत्तों को अच्छी तरह से उबालें। जब यह उबल जाए, तो पानी को छान लें और इसका सेवन करें। शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन आप रोजना सुबह कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है कसावा का आटा, डायबिटीज और कब्ज से मिलेगी निजात
शरीफा के पत्तों की चाय पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, अगर आप किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।