Cassava Flour Benefits: कसावा का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से लेकर डायबिटीज जैसी समस्या में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कसावा के आटे के बारे में लोगों को जानकारी कम है, लेकिन भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। कसावा के आटे में सेहत के लिए उपयोगी प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। कसावा मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको में उगता है और अमेरिकी देशों में इसका इस्तेमाल बेकिंग के लिए बहुत किया जाता है। कसावा का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, जिससे इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
कसावा का आटा खाने के फायदे- Cassava Flour Health Benefits in Hindi
कसावा के आटे में सेहत के लिए फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप रेगुलर आटे की जगह पर रोटी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल पास्ता और नूडल्स बनाने के लिए भी किया जाता है। बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कासावा का आटा खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: जड़ वाली सब्जी 'कसावा' से बनाया जाता है साबूदाना, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक है कसावा
1. मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद
डिप्रेशन, एंग्जायटी और चिंता जैसी परेशानियों से हर तीसरा आदमी जूझ रहा है। कामकाज का प्रेशर और बिगड़ती आर्थिक स्थिति इसका प्रमुख कारण है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए भी कसावा का आटा खाना बहुत फायदेमंद होता है। कसावा में कैरोटिनॉइड, विटामिन सी और फिनोलिक जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्ट्रेस और सिरदर्द दूर करने में बहुत फायदा मिलता है।
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज, अपच और पेट में गैस बनना आदि बहुत कॉमन हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कसावा का आटा बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। कसावा के आटे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
3. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए कसावा का आटा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है। कसावा का आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इसका सेवन करने से शरीर में शुगर पार्टिकल्स जमा नहीं होते हैं। डायबिटीज के दौरान होने वाली कई अन्य परेशानियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: कसावा क्या है? जानें इस सब्जी से मिलने वाले 5 फायदे और कुछ नुकसान
इन समस्याओं के अलावा शरीर को पोषण देने के लिए भी कसावा के आटे का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। कसावा के आटे का सेवन किसी भी बीमारी या समस्या में करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version