स्कैल्प की खुजली दूर करने के लिए लगाएं दही के ये 4 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Yogurt Hair Mask For Itchy Scalp: दही से बने हेयर मास्क सिर की खुजली कम करने में मदद कर सकते हैं। जानें दही के इन हेयर मास्क के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्कैल्प की खुजली दूर करने के लिए लगाएं दही के ये 4 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका


Curd  Hair Mask For Itchy Scalp: स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए पोषण और देखभाल दोनों जरूरी है। अच्छी डाइट से पोषण की कमी को पूरा किया जा सकता है। लेकिन स्कैल्प को साफ रखने के लिए देखभाल ही जरूरी है। धूल-मिट्टी और पसीना आने से स्कैल्प में खुजली होने लगती है। स्कैल्प की खुजली से राहत पाने के लिए दही इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सफाई करने में मदद करते हैं। बाल धोने से एक घंटे पहले दही का हेयर मास्क लगाने से सिर की खुजली कम हो सकती है। आइए इस लेख में जानें दही से हेयर मास्क कैसे तैयार किये जाए। 

curd

स्कैल्प की खुजली से राहत पाने के लिए दही के हेयर मास्क- Yogurt Hair Mask For Itchy Scalp

दही और केला- Curd and Banana

दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प की समस्या को कम करता है। केला स्कैल्प को मॉइस्चर देता है, जिससे स्कैल्प में नमी बनी रहती है। दही और केले का हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच दही लीजिए। अब इसमें आधा केला मिलाएं। इस मास्क को स्कैल्प से बालों की लंबाई तक लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

दही और एलोवेरा- Curd and Aloe vera

स्कैल्प में ड्राईनेस होने से भी खुजली हो सकती है। ऐसे में एलोवेरा जेल और दही आपको आराम दे सकता है। हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 3 चम्मच दही लीजिए। इसमें 1 चम्मच  शहद और 2 चम्मच एलोवेरा मिलाएं। पेस्ट तैयार करके स्कैल्प पर लगाएं। इस मास्क को करीब 30 मिनट तक लगाकर रखें और माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे डैंड्रफ और सिर की खुजली से राहत मिल सकती है। शहद स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- दही में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं बेहतरीन हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार 

दही और ऑलिव ऑयल- Curd and Olive Oil 

सिर की खुजली के लिए दही में ऑलिव ऑयल भी मिलाकर लगाया जा सकता है। यह हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी भी मिलाएं। पेस्ट तैयार करके स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद बाल धो लें।

ऑलिव ऑयल स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद करेगा। नींबू से सिर की खुजली कम होती है। साथ ही, स्कैल्प की गंदगी भी साफ होती है। 

दही और मेथी का हेयर मास्क- Curd and Methi 

स्कैल्प को साफ करने के लिए आप दही और मेथी का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ मेथी दाना रात में भिगोकर रख दें। अब सुबह इसे पीसकर पेस्ट बनाएं और इसमें थोड़ा दही मिलाएं। इस हेयर मास्क को 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद बाल धोएं और फर्क महसूस करें। 

इसे भी पढ़ें- बालों में चमक लाने के लिए लगाएं दही का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

Read Next

बालों पर दही और मुलेठी का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जावेद हवीब से जानें लगाने का तरीका

Disclaimer