
How To Use Curd For Hair Mask In Hindi: बदलता मौमस, बढ़ता प्रदूषण, खराब खानपान और बेतरतीब जीवनशैली। इन सबका असर आपके बालों पर पड़ता है, जिससे बाल बेजान, रूखे और शुष्क नजर आते हैं। इसके साथ ही कई अन्य समस्याएं जैसे बालों में डैंड्रफ होना, बालों का झड़ना भी सामान्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। जाहिर है, हर कोई चाहता है कि उनके बाल सुंदर, मजबूत और सिल्की बने। इसके लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन वे उतने कारगर नहीं होते हैं। अगर आप अच्छे और सुंदर बाल चाहते हैं, तो इसके लिए दही से बने हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। वैसे भी दही बालों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। इसमें कुछ खास चीजों को मिलकार हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। जानिए, कैसे बनाएं दही से हेयर मास्क और इन्हें लगाने का तरीका।
दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
- सामग्रीः दही और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 1 बड़ा चम्मच ऑलिव, 1 कप दही, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच पानी।
- बनाने की विधिः एक कटोरी में दही और ऑलिव ऑयल को अच्छी तरह मिक्स कर लें और नींबू के साथ रस में पानी डालकर एक चम्मच या कटोरी में रख लें।
- लगाने का तरीका : तैयार मिश्रण को लगाने से पहले आप हेयर वॉश कर लें। अब दही और ऑलिव ऑयल का मिश्रण बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दोबारा बालों को वॉश करने से पहले नींबू के रस का घोल बालों में लगाएं।
- लाभ: इस मिश्रण से बाल खूबसूरत और चमकदार बनते हैं। जिनके बाल शुष्क हैं, उनके लिए यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में धूल और पसीने से रूखे हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये 5 हेयर टिप्स, बाल बनेंगे हेल्दी
दही और शहद से बना हेयर मास्क
- सामग्री: दही और शहद से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक कप दही और एक बड़ा चम्मच शहद चाहिए।
- बनाने की विविध: एक कटोरी लें। इसमें बताई गई मात्रा में शहद और दही लें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- लगाने का तरीका : जिस दिन आपको हेयर वॉश करना हो, उस दिन इस हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। आप हेयर वॉश करने से पहले इस हेयर मास्क को अपनी जड़ों से लगाना शुरू करें यानी स्कैलप के लिए भी यह मिश्रण फादयेमंद है। बालों में अच्छी लगाने के बाद करीब 40 से 45 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। इसक बाद शैंपू से हेयर वॉश करें, फिर कंडीशनर भी लगाएं।
- लाभ: दही और शहद का यह मिश्रण उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके बाल बहुत ड्राई और रफ रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : हमेशा उलझे रहते हैं आपके बाल? तो बालों को स्ट्रेट रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
दही और केले से बना हेयर मास्क
- सामग्री: दही और केले से बना हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक पका हुआ केला और एक कप दही लें।
- बनानो की विधि: इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें और अच्छा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कटोरी में केले का पेस्ट और दही लें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि केले की गांठें पूरी तरह मिक्स हो जाए। आपका हेयर मास्क तैयार है।
- लगाने का तरीका: हेयर वॉश करने से ठीक एक घंटे पहले इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट तक इस मिश्रण को लगा रहने दें।
- लाभ: जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा उलझे रहते हैं और नमी की कमी बनी रहती है, उन्हें इस हेयर मास्क का यूज करना चाहिए। इससे बाल अच्छी तरह हाइड्रेट होते हैं।
दही, प्याज और मेथी का हेयर मास्क
- सामग्री: इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच भीगे मेथी के दाने, 2 बड़े चम्मच प्याज का रस और एक कप दही।
- बनाने का विधि: इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को अच्छी तरह पीस लें। तब पीसते रहें, जब तक पेस्ट बिल्कुल महीन न हो जाए। अब इसमें प्याज का रस और दही मिलाएं। तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका हेयर मास्क तैयार है।
- लगाने का तरीका: इस मिश्रण को आप अपने स्कैल्प से लगाना शुरू करें और धीरे-धीरे करके सभी बालों में यह हेयर मास्क अप्लाई करें। आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। हेयर वॉश करने के लिए शैंपू यूज करें। इसके बाद बालों की कंडीशनिंग भी करें।
- लाभ: दही, मेथी और प्याज से बने इस हेयर मास्क की मदद से हेयर का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत तथा शाइनी भी बनते हैं।
image source : freepik