Constipation In Winter Dos And Donts: सर्दी का मौसम अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों के खतरे को लेकर आता है। सर्दी में बुखार, खांसी और फ्लू होना सामान्य बात है। वहीं सर्दी में पाचन-तंत्र से जुड़ी भी कई समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी के मौसम में लोगों को आलस और कम प्यास लगती है। इससे उनकी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है और साथ ही सर्दी में लोग तरल पदार्थ का सेवन भी कम करते हैं। जिससे अंततः कब्ज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, कुछ लोगों को सर्दी में अधिक भूख भी लगती है और वे गलत भोजन का चुनाव कर सकते हैं, जिससे कब्ज समस्या का खतरा और बढ़ सकता है। सर्दियों में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
कब्ज होने पर क्या करें
1. सर्दी में गर्मी की अपेक्षा कम प्यास लगती है। ऐसे में कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। सर्दी में कब्ज न हो इसके लिए दिन में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। पानी के साथ हर्बल चाय और सूप का भी सेवन किया जा सकता हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। ये गर्म पदार्थ पाचन में सुधार करते है और मल त्याग को उत्तेजित करते हैं।
2. सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए गर्म खाना खाएं क्योंकि ये पचने में आसान होता है। इसके अलावा, सर्दियों के दौरान आपको अपना भोजन खत्म करने में अधिक समय लगता है, जिससे अंततः पाचन में लाभ हो सकता है।
3. सर्दी में गुड़ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। भोजन के बाद गुड़ खाने से खाना ठीक से पचता है और कब्ज से भी राहत मिलती है। इसमें फाइबर, आयरन और अन्य खनिजों पाए जाते हैं जिनकी शरीर को सर्दियों के दौरान आवश्यकता होती है। यह शरीर को साफ करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
4. सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए साबुत अनाज का सेवन भी अवश्य करें। साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देता हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में कब्ज की समस्या बढ़ जाती है? एक्सपर्ट से जानें
कब्ज होने पर क्या न करें
1. सर्दी में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए तैलीय और जंक फूड से दूर रहें क्योंकि ये वजन बढ़ाने के साथ पाचन-तंत्र को भी खराब कर सकते हैं। साथ ही सर्दी में कब्ज को दूर करने के लिए क्रीम सूप न पीकर शोरबा का सेवन किया जा सकता हैं।
2. सर्दी में आलस ज्यादा आता है। ऐसे में आलस को छोड़कर सर्दी में फिजिकली एक्टिविटी पर ध्यान दें। अगर आप बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं करने जा पा रहे हैं, तो वॉक के साथ घर में ही एक्सरसाइज करें।
3. ठंडे खाद्य पदार्थ खाने से बचें क्योंकि ये कब्ज की समस्या को बढ़ा सकते हैं। साथ ही कब्ज होने पर हरगिज भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
सर्दी में कब्ज से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं, साथ ही हेल्दी फूड्स का भी सेवन करें। कब्ज की समस्या अगर ठीक नहीं हो रही हैं, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version