मानसून में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानें इनके बीच संबंध और बचाव के उपाय

Can Monsoon Cause Joint Pain In Hindi: मानसून में हड्डियों की स्टिफनेस बढ़ जाती है, जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। जानें, बचाव के उपाय-
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानें इनके बीच संबंध और बचाव के उपाय


Can Monsoon Cause Joint Pain In Hindi: मानसून का सीजन हर व्यक्ति के लिए अलग अनुभव लेकर आता है। किसी को यह मौसम बहुत सुहाना लगता है। कुछ लोग इन दिनों गर्मा-गर्म पकोड़े और चाय की चुस्कियों का खूब मजा लेते हैं। यहां-वहां ट्रैवल करना एंज्वॉय करते हैं। लेकिन, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए यह मौसम परेशानियां अपने साथ लेकर आता है। जैसे, जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, वे अक्सर इस मौसम में परेशान रहते हैं। ऐसा खासकर बड़ी उम्र के लोगों के साथ होता है या जिनकी हड्डियां कमजोर हैं, उन्हें इस तरह की समस्या बनी रहती है। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई मानसून के कारण जोड़ों का दर्द प्रभावित होता है? या फिर यह महज एक वहम है? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

मानसून में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द?- Can Monsoon Cause Joint Pain In Hindi

monsoon joint pain causes

मानूसन के दिनों में जोड़ों का दर्द का बढ़ना सामान्य है। दरअसल, जोड़ों का दर्द और मानसून के बीच गहरा कनेक्शन है। जैसे-जैसे मानसून आता जाता है, ह्यूमीडिटी का स्तर बढ़ जाता है। इससे जोड़ों के दर्द की शिकायत भी बढ़ने लगती है। वास्तव में, ह्यूमीडिटी के कारण लोगों के ज्वाइंट्स स्टिफ हो जाते हैं। ऐसा खासकर उन लोगों के साथ होता है, जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं और अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है। ह्यूमीडिटी हड्डियों को न सिर्फ स्टिफ करती है, बल्कि इससे सूजन भी बढ़ जाती है। नतीजतन, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। वहीं, इन दिनों ज्यादातर लोग पानी का सेवन कम करते हैं, जिससे कई बार बॉडी डिहाइड्रेट भी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से कई शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसमें जोड़ों का दर्द भी शामिल है। आपको बता दें कि हर मौसम में बॉडी को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इससे बॉडी पेन और कई समस्याएं अपने आप कम हो जाती हैं।

मानसून में जोड़ों का दर्द बढ़ने के अन्य कारण

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि ह्यूमीडिटी बढ़ने के कारण हड्डियां स्टिफ हो जाती हैं, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं, जैसे-

  • एटमॉस्फेयरिक प्रेशर में बदलाव
  • फिजिकल एक्टिविटी न करना
  • इंफेक्शन या अन्य बीमारियां
  • बारिश की वजह से कहीं फिसलकर गिरना
  • टेंप्रेचर में लगातार बदलाव होना

मानसून में हो रहे जोड़ों के दर्द से कैसे बचें- How To Stop Joint Pain When It Rains In Hindi

अगर मानसून की वजह से आपके जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है, तो इससे बचने के लिए आप कई तरह के उपाय अपना सकते हैं, जैसे-

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से स्टिफनेस दूर होती है और हड्डियों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इस तरह जोड़ों से दर्द से छुटाकारा मिलने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगों के दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें अपने वजन को संतुलित रखने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रखें, वजन बढ़ने जोड़ों पर दबाव बनता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। खासकर, ऐसे एक्सरसाइज जरूर करें, जिससे जोड़ों की मूवमेंट में सुधार हो सके।
  • बैलेंस्ड डाइट भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दरअसल, जब आप बैलेंस्ड डाइट लेते हैं, तो इसमें कई ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस तरह की डाइट सूजन को कम दर्द से राहत दिलाती है।
  • खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में हाइड्रेशन भी कारगर भूमिका निभाता है। वास्तव में, जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे ज्वाइंट्स में लुब्रिकेशन बढ़ता है। इस तरह, जोड़ों का दर्द भी दूर होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

ओवरईटिंग को रोकना क्यों होता है मुश्किल? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer