कोकोनट ऑयल शरीर और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल बचपन से ही बच्चों के सिर पर लगाया जाता है। नारियल का तेल बालों में लगाने से झड़ते बालों की परेशानी, दोमुंहे बालों की समस्या और रूखे बालों की समस्या आसानी से दूर होती है। नारियल तेल बालों को पोषण देता है। लेकिन कई बार इतना समय नहीं होता है कि बालों में एक से दो घंटे के लिए नारियल तेल को लगाया जाएं। ऐसे में नारियल तेल के ये 3 हेयर मास्क बालों की हर प्रॉब्लम को आसानी से दूर करेंगे। आइए जानते हैं कोकोनट ऑयल के 3 हेयर मास्क के बारे में।
1. एवोकाडो कोकोनट ऑयल हेयर मास्क
सामग्री
1 एवोकाडो
1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
बालों पर एवोकाडो कोकोनट ऑयल हेयर मास्क लगाने के लिए एवोकाडो का पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में नारियल तेल को मिक्स करें। हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को हल्का गीला कर लें। इस मास्क को बालों पर 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। ये हेयर मास्क बालों को पोषण देने के साथ झड़ते बालों की परेशानी को भी आसानी से कम करेगा।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद एनर्जी के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स जो तुरंत देते हैं ताकत
2. शहद कोकोनट ऑयल हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
शहद कोकोनट ऑयल हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। मास्क लगाने से पहले बालों को हल्का गीला करें क्योंकि इससे मास्क लगाने में आसानी होती है। अब इस मास्क को आधे घंटे तक बालों में लगाने के बाद शैंपू से बालों को वॉश करें। ये पैक बालों को माश्चचर देने के साथ बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा। इस मास्क को बालों पर 15 दिन में एक बार लगा सकते है।
3. कोकोनट ऑयल और केले का हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
1 केला
बनाने का तरीका
कोकोनट ऑयल और केले का हेयर मास्क लगाने के लिए दोनों को मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करें। उसके बाद इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं। इस मास्क को स्कैल्प पर लगा कर कुछ देर मसाज भी करें। इस मास्क को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। ये हेयर मास्क बालों को मुलायम बनाने के साथ झड़ते बालों की समस्या को भी दूर करता हैं।
इसे भी पढ़ें- सौंफ, अजवाइन और गुड़ की चाय से दुरुस्त रहता है पाचन, जानें इसे पीने के अन्य फायदे
कोकोनट ऑयल के ये हेयर मास्क बालों के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट लिया है, तो डॉक्टर से पूछ कर इन्हें बालों पर लगाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version