नारियल तेल और नींबू के रस से दूर होती हैं त्वचा और बालों की ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका

नारियल तेल और नींबू के रस में ऐसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल तेल और नींबू के रस से दूर होती हैं त्वचा और बालों की ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका


मौसम बदलते ही बाल और त्वचा पर असर पडने लग जाता है। बारिश के मौसम में बालों का झड़ना शुरू हो जाता है तो त्वचा पर चिपचिपापन होने लगता है। त्वचा की रंगत काली पड़ने लगती है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल और नींबू का रस बहुत मददगार है। इन दोनों को साथ में लगाने से त्वचा और बालों की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि नारियल तेल और नींबू का रस प्रयोग त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए कैसे करना है और यह मिश्रण त्वचा और बालों की किन समस्याओं में फायदा करता है।

Inside4_lemonandcocooil

नारियल तेल-नींबू रस लगाने के फायदे

1. स्किन टैनिंग को करे दूर

नारियल तेल और नींबू का मिश्रण स्किन टैनिंग को दूर करने में लाभकारी है। धूप में जाने की वजह से बॉडी पर टैनिंग होने लग जाती है। जिस वजह से शरीर का नैचुरल ग्लो छुप जाता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो नारियल तेल और नींबू का रस आपके बहुत काम आ सकता है। 

उपयोग का तरीका

3 चम्मच नारियल तेल और आधा नींबू का रस मिलाकर पूरे शरीर पर लगाएं। जहां पर टैनिंग ज्यादा हो वहां पर अच्छे से मलें। इस मिश्रण को लगाने के करीब 10-15 मिनट बाद नहा लें। इस तरह आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। शरीर पर कुछ भी ट्राय करने से पहले पैच टैस्ट कर लें। कुछ लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, इसलिए एलर्जी भी हो सकती है। स्किन टैनिंग को दूर करने में नारियल पानी भी लाभदायक है।

Inside3_lemonandcocooil

2. बालों का झड़ना रोके

बारिश का मौसम आते ही बालों के झड़ने की समस्या बढ़ने लगती है। बाल जड से टूटने लग जाते हैं। दूसरा डैंड्रफ बढ़ जाता है जिस वजह से बाल और टूटते हैं। बाल झड़ने की वजह से बालों का घनत्व भी कम हो जाता है। बदलते मौसम के साथ अगर आप भी ऐसी ही परेशानियां झेल रहे हैं तो नारियल तेल और नींब आपके बहुत काम आएगा। नारियल तेल में विटामिन के, ई और नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। ये दोनों गुण स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए जरूरी हैं।

उपयोग का तरीका

3 छोटे चम्मच नारियल के तेल में आधा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को नहाने से 20 मिनट पहले बालों पर लगाएं। इससे बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें। 20 मिनट बाद सिर को धो लें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि कोई भी तेल रात भर बालों में नहीं लगाना है। नहाने से 20 या 30 मिनट पहले ही लगाएं। ज्यादा देर तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है।

Inside1_lemonandcocooil

इसे भी पढ़ें : नारियल तेल और कपूर मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं त्वचा और बालों की ये 5 समस्याएं

3. बालों को चकमदार और घना बनाए

बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना या बालों की चमक चले जाना, फ्रिजी हेयर रहना आदि परेशानियों में भी नारियल तेल और नींबू का रस फायदेमंद है। बालों के लगातार झड़ने की वजह से बालों का घनत्व कम हो जाता है। जिस वजह से बाल रूखे और बेजान भी हो जाते हैं। इन परेशानियों को दूर करने में भी नारियल तेल और नींबू का रस मदद करता है। नारियल तेल और नींबू के रस की सिर पर मालिश करने से स्कैल्प साफ होती है और बाल धोने के बाद बाल चमकदार होते हैं।

इसे भी पढ़ें : झुर्रियां दूर करने के लिए बेस्ट है नींबू का तेल, जानें इस्तेमाल और बनाने का तरीका

4. बालों को सफेद होने से बचाए

असमय बालों का सफेद होना शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की वजह से हो सकता है। या फिर जेनेटिक परेशानी भी हो सकती है। तो वहीं, तनाव भी असमय बालों के सफेद होने की वजह बनता है। नारियल तेल और नींबू में ऐसे गुण होते हैं जो बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं। नारियल तेल में विटामिन के, ई और नींबू का विटामिन व एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज बालों को स्वस्थ रखती हैं। इसलिए बाल असमय सफेद होने से बच जाते हैं। दूसरा नारियल तेल और नींबू में जरूरी प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को असमय सफेद होने से रोकते हैं।

5. सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

त्वचा की चमक अगर चली गई है तो नारियल तेल और नींबू आपकी चेहरे की चमक को वापस लाएगा। नारियल तेल से चेहरे की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है जिस वजह से त्वचा में निखार आता है। त्वचा मुलायम बनती है।

नारियल तेल और नींबू के रस में ऐसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होते हैं। इनका सही उपयोग सही लाभ देता है।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है महुआ के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version