आप स्टाइलिश और सुदर दिखने के लिए कई कुछ करते हैं। आजकल फैशनेलबल ड्रेस हो या फिर कोई ट्रेंड स्टाइल, लोगों में खूब कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है। जब बात फैशन की हो तो महिलाएं उसको बढ़-चढ़कर फॉलो करती हैं। ठीक ऐसे ही आजकल स्ट्रेट बाल रखना फैशन में है। जिसके लिए आप पार्लरल व बाजार के मंहगे प्राडक्ट्स के लिए काफी पैसा खर्च करती हैं। इनमें से ज्यादातमर प्राडक्ट्स में कैमिकल मिला होता है, जो आपके बालों को स्ट्रेट तो कर देता है लेकिन कुछ समय बाद बालों को नुकसान पहुंचाना भी शुरू कर देता है। इससे बाल डैमेज हो जाते हैं जेसे बाल दो मुहे, रूखे और पतले हो जाते हैं। इसके बावजूद भी महिलाएं इन सब परिणामों को अनदेखा करते हुए बालों को स्ट्रेट करवाना पसंद करती हैं। इसके लिए आज हम आपको बालों को स्ट्रेट करने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आपके बाल स्ट्रेट भी हो जाएंगे और उन्हे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। नारियल के तेल के कई फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। नारियल का तेल न केवल आपकी सेहत और त्वचा बल्कि बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल आप बालों को मजबूत करने के साथ-साथ बालों को स्ट्रेट करने के लिए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कोकोनट मिल्क हेयर मास्क से आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं।
कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बनाने का तरीका
कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बालों के विकास के साथ उन्हें मजबूत और स्ट्रेट करने के लिए भी अच्छा होता है। नारियल के दूध से बालों को कई फायदे मिलते हैं। इससे बालों में चमक आती है और झझ़ते बालों की समस्या व गंजेपन से छुटकारा दिलानें में मददगार है। आइए जानते है कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बनाने का तरीका।
टॉप स्टोरीज़
- सबसे पहले आप आप कच्चे नारियल को ब्लेंड करके इसका दूध निकालें। कोकोनट मिल्क न मिलने पर आप सामान्य दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके बाद आप कोकोनट मिल्क में आप दो या तीन चम्मच नींबू का रस डालें और मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को आप रात भर के लिए फ्रिज में रख लें।
इसे भी पढें: टूटते और झड़ते बालों को रोकेगा लहसुन से बना ये खास होममेड शैंपू, ऐसे करें इस्तेमाल
कोकोनट मिल्क हेयर मास्क लगाने के स्टेप
- कोकोनट मिल्क हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालों को धो लें।
- बालों को धोने के बाद उन्हे अच्छे से सूखने दें, बालों को बिना ड्रायर या अन्य किसी हीटिंग प्रोडक्ट से न सुखाएं।
- अब आप अपने बालों पर बनाया गया कोकोनट मिल्क हेयर मास्क का यह क्रीमी पेस्ट कॉर्टन की मदद से अपने बालों व जड़ों पर लगा लें। ध्यान रखें पूरे बालों में यह अच्छे से लगना चाहिए।
- आप हेयर मास्क को बालों में लगाते समय स्कैल्प की मसाज करे और बालों को मोटे दांत के कंघे से सुलझा लें।
- अब इसके बाद आप गर्म तौलिए की मदद से बालों को लपेट लें और उन्हें एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- एक घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। चाहें तो शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ध्यान रखें गर्म पानी से बालों को ना धुलें।
इसे भी पढें: आंवले से बने इन 5 हेयर मास्क से पाएं घने व मजबूत बाल, जानें बनाने का आसान तरीका
अब आप चौडे़ दांत वाले कंघे से बालों को सुलझाएं, और बालों को सूखने दें। हफ्ते में कम से कम तीन बार कोकोनट मिल्क हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, आपको फायदा नजर आएगा। कोकोनट मिल्क आपके बालों से रूसी को कम करने के साथ प्रदुषण और खारे पानी से बालों की रक्षा करता है।
Read More Article On Grooming