बालों का झड़ना और टूटना आजकल बहुत बढ़ गया है। बाथरूम में नहाते समय टूटे हुए बालों का गुच्छा देखकर चिंता होना लाजमी है। इन बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप तमाम तरह के शैंपू, कंडीशनर, तेल, हेयर जेल आदि का इस्तेमाल करते हैं। अगर इसके बाद भी आपके बालों का झड़ना बंद नहीं हो रहा है, तो इस बार कुछ नैचुरल ट्राई कीजिए। लहसुन को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों को अच्छी ग्रोथ और मजबूती देते हैं। खास बात ये है कि झड़ते बालों को रोकने के लिए आप घर पर ही आसानी से लहसुन से शैंपू बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं मजबूत और घने बालों के लिए कैसे बनाएं होममेड लहसुन का शैंपू।
लहसुन का शैंपू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 10-15 लहसुन की ताजी कलियां
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
- 3-5 बूंद पिपरमिंट ऑयल (पुदीने का तेल)
- 3-5 बूंद टी ट्री ऑयल (चाय के पौधे का तेल)
- 1 बॉटल ऑर्गेनिक शैंपू
कैसे बनाएं गार्लिक शैंपू
- सबसे पहले लहसुन को छीलकर, धोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
- लहसुन की इन कलियों को ब्लेंड कर लें (पीस लें) और पेस्ट बना लें।
- लहसुन पीसते समय अगर आप थोड़ा पानी मिला लेंगे, तो पेस्ट मुलायम और क्रीमी बनेगा।
- पेस्ट बन जाने पर इसें कटोरी में निकाल लें और इसमें ऑलिव ऑयल और पिपरमिंट ऑयल मिला लें।
- चम्मच से इन दोनों को पेस्ट में अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को अपने रेगुलर शैंपू में अच्छी तरह मिलाएं और इस्तेमाल करें।
- इस शैंपू का इस्तेमाल आप सप्ताह में 2-3 बार तक कर सकते हैं। इससे बालों के झड़ने, टूटने, रूखेपन और पतले बालों की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलेगा।
क्यों फायदेमंद है लहसुन का शैंपू
लहसुन आपको बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायेदमंद होता है। इसलिए स्कैल्प पर इसे लगाने से बालों भी मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व भी आपको मिल जाते हैं। इस शैंपू में इस्तेमाल ऑलिव ऑयल आपके बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाता है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से लहसुन से आने वाली तेज गंध भी कंट्रोल हो जाती है।
Buy Online: Continent Spice Khadi Garlic Shampoo/Cleanser (SLS & Paraben Free) - CS682005 (210 ml), Offer Price: 366
टॉप स्टोरीज़
लहसुन बेहतर बनाए ब्लड सर्कुलेशन
लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यही कारण है कि जब आप लहसुन के शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे बालों का विकास अच्छी तरह होता है और बाल घने बनते हैं। इसके अलावा लहसुन त्वचा के अंदर समाए टॉक्सिन्स को भी साफ करता है।
Read More Articles On Hair Care in Hindi