Doctor Verified

Black Line On Nose: नाक पर नजर आ रही हैं काली रेखाएं? डॉक्टर से समझें इसका कारण

कुछ लोगों की नाक पर काली रेखाएं नजर आती हैं। ये चेहरे की खूबसूरती को खराब करती हैं, साथ ही स्‍क‍िन समस्‍या की ओर संकेत करती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Black Line On Nose: नाक पर नजर आ रही हैं काली रेखाएं? डॉक्टर से समझें इसका कारण


Black Line on Nose Causes: कुछ लोगों की नाक पर काली रेखा नजर आती है। ये रेखाएं ज्‍यादातर गहरी और काली नजर आती हैं। क‍िसी एलर्जी के कारण बार-बार नाक को रगड़ते रहने के कारण नाक पर रेखाएं बन जाती हैं। नाक की ये रेखाएं समय के साथ और गहरी हो जाती हैं। दवाओं के साइड इफेक्‍ट्स के कारण भी त्‍वचा पर काली रेखाएं नजर आ सकती हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण भी त्‍वचा पर ये रखाएं नजर आ सकती हैं। आगे इस लेख में जानेंगे नाक पर काली रेखाएं बनने के कारण और इसका इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की। 

black line on nose

नाक पर काली रेखाएं बनने का कारण- Black Line on Nose Causes

नाक पर काली रेखाएं के पीछे ये कारण हो सकते हैं- 

  • एलर्जी के कारण नाक पर काली रेखाएं नजर आ सकती हैं। 
  • स्‍क‍िन एलर्जी होने पर हम बार-बार त्‍वचा को छूते या रगड़ते हैं, इस वजह से रेखाएं बन जाती हैं।
  • ब्‍लैकहेड्स के कारण नाक पर काली रेखाएं बन जाती हैं।  
  • हाइपरपिग्मेंटेशन या सन एक्‍सपोजर के कारण भी नाक पर काली रेखाएं बन सकती हैं। 
  • लगातार चश्‍मा लगाने के कारण भी कई बार नाक पर रेखाएं बनने लगती हैं। 

इसे भी पढ़ें- एक्‍सरसाइज करने से स्‍क‍िन पर क्‍या असर पड़ता है? एक्‍सपर्ट से जानें

नाक पर काली रेखाएं बनने का इलाज- Treatment of Black Line on Nose 

  • नाक पर काली रेखाएं कम करने के ल‍िए आप केम‍िकल पील का व‍िकल्‍प चुन सकते हैं। केम‍िकल पील एक क्‍लीन‍िकल ट्रीटमेंट है, ज‍िससे नाक पर काली रेखाओं का इलाज क‍िया जाता है। 
  • लेजर ट्रीटमेंट के जर‍िए भी नाक की काली रेखाओं का इलाज क‍िया जाता है।
  • रेटेनॉइड युक्‍त क्रीम की मदद से भी नाक की काली रेखाओं का इलाज क‍िया जाता है।
  • माइक्रोडर्माब्रेशन की मदद से भी स्‍क‍िन टेक्‍सचर इंप्रूव होता है और कोलाजन उत्‍पादन इंप्रूव होता है ज‍िससे काली रेखाओं से छुटकारा पाने में मदद म‍िलती है।

नाक पर काली रेखाएं दूर करने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Black Line on Nose 

  • नाक पर काली रेखाएं बन गई हैं, तो एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल की मदद से प‍िगमेंटेशन की समस्‍या को दूर करने में मदद म‍िलती है। एलोवेरा जेल को रात में लगाकर छोड़ दें। एलोवेरा जेल में कूल‍िंग और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे लगाने से रेखाएं जल्‍दी ठीक हो जाएंगी।
  • हल्‍दी में करक्यूमिन होता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी को पानी के साथ म‍िलाकर पेस्‍ट बना लें और नाक पर लगाएं। इस तरह आप काली रेखाओं से छुटकारा पा सकते हैं।   
  • त्‍वचा को एक्‍सफोल‍िएट करके आप डेड स्‍क‍िन सेल्‍स से छुटकारा पा सकते हैं। चीनी, शहद और ओटमील को म‍िलाकर स्‍क्रब बना सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

ग्लाइकोलिक या सैलिसिलिक एसिड: स्किन के लिए क्या होता है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer