Doctor Verified

क्या नाक का फैट कम करना संभव है? जानें डॉक्टर से

नाक की सही शेप आपके चेहरे के लुक को ज्यादा आकर्षित दिखाने में मदद करती है। लेकिन, क्या नाक को शोप देने के लिए इसके फैट को कम किया जा सकता है? आइए जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नाक का फैट कम करना संभव है? जानें डॉक्टर से


सुंदर दिखने के लिए अक्सर हम अपने चेहरे पर कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। इतना ही नहीं अपने चेहरे को आकर्षक दिखाने के लिए हम अपने चेहरे को शेप देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों की नाक मोटी होती है, जिस कारण उनके चेहरे का लुक फीका पड़ जाता है। मोटी नाक आपके चेहरे के निखार को कम कर सकती है। इसलिए, हमेशा यह जानने की कोशिश करते हैं कि नाक के फैट को कम कैसे कर सकते हैं। पतली और ज्यादा बेहतर शेप वाली नाक पाने के लिए लोग कई तरह के फेशियल एक्सरसाइज करते हैं और फैट को कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, क्या वास्तव में नाक के फैट को कम किया जा सकता है या नहीं? आइए देहरादून के कैलाश अस्पताल के कंसल्टेंट-ईएनटी डॉ. राजीव गुप्ता से जानते हैं।

क्या नाक का फैट कम हो सकता है?

ईएनटी डॉ. राजीव गुप्ता के अनुसार, नाक का फैट कम हो सकता है या नहीं? इसके बारे में जानने से पहले आपको ये समझना जरूरी है कि नाक मुख्य रूप से हड्डियों और उपास्थि यानी कार्टिलेज से बनी होती है, जिसमें फैट की एक न्यूनतम परत होती है। इसलिए, नाक से वसा कम करना संभव नहीं होता है। नाक की संरचना और रूप-रंग काफी हद तक जेनेटिक कारणों पर निर्भर करती है और बाहरी कारक इसके रूप और रंग को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन फैट कम करने से कोई कनेक्शन नहीं है। इसलिए, डाइट या एक्सरसाइज की मदद से नाक की चर्बी कम करना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से नाक सूख जाती है? डॉक्टर से जानें

नाक मोटी या सूजी क्यों दिखती है?

ईएनटी डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि, नाक में फैट नहीं होता, फिर भी कुछ परिस्थितियों में यह फूली या बड़ी दिखाई दे सकती है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  1. पानी का रुकना: जब शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है या पानी की कमी होने लगती है तो शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन की समस्या हो सकती है, जिसमें चेहरा और नाक भी शामिल है।
  2. एलर्जी या साइनस: लगातार एलर्जी, सर्दी-जुकाम या साइनस इंफेक्शन होने के कारण नाक के आसपास सूजन की समस्या आ सकती है, जिससे नाक थोड़ी फूल हुई दिख सकती है।
  3. हार्मोनल बदलाव: महिलाओं में पीरियड्स या हार्मोनल असंतुलन के दौरान भी चेहरे पर सूजन आ सकती है, जिससे नाक फूली या मोटी नजर आ सकती है।  
  4. बढ़ती उम्र: उम्र बढ़ने के साथ स्किन की लोच कम होने लगती है, जिससे स्किन ढीली पड़ सकती, जिससे नाक का आकार थोड़ा बदल सकता है।
  5. वजन बढ़ना: वजन बढ़ने के कारण आपके पूरे चेहरे पर फैट बढ़ सकता है, जिससे गाल और जॉलाइन के आसपास की चर्बी नाक को बड़ा और चौड़ा दिखा सकती है।

kya-nak-patli-ho-sakti-hai-inside

इसे भी पढ़ें: आपके भी नाक से निकलता है खून? डॉक्टर से जानें इसके कारण

नाक को पतला दिखाने के लिए क्या करें?

ईएनटी डॉ. राजीव गुप्ता के मुताबिक नाक से सीधा फैट कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ नेचुरल उपायों की मदद से चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है और नाक को ज्यादा बेहतर दिखाया जा सकता है।

  • फेशियल एक्सरसाइज: चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने के लिए कुछ एक्सरसाइज किए जा सकते हैं। जैसे गहरी सांस लेकर नाक से छोड़ना, या नाक को हल्के हाथों से ऊपर उठाकर कुछ सेकंड रोकना।
  • संतुलित आहार: अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम रखें, ताकि नमक ज्यादा होने से नाक पर सूजन कम हो सके। साथ ही, फलों, सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन करें, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • पर्याप्त पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखने से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है और चेहरा नेचुरल ग्लो करता है।
  • फेशियल मसाज या ठंडे पैक: ठंडे पानी से चेहरा धोना या बर्फ के टुकड़े से हल्की मसाज करने से चेहरे और नाक के आसपास की सूजन को कम किया जा सकता है।
  • वजन कम करना: जब पूरे शरीर का वजन सही रहता है तो चेहरा और नाक भी बेहतर दिखता है।

निष्कर्ष

सूजन, पानी का जमाव, उम्र बढ़ना आदि कारणों से नाक फूली हुई और चौड़ी नजर आ सकती है, जिसे कम करना संभव है। लेकिन नाक के नेचुरल फैट को कम करना संभव नहीं है, क्योंकि ये आपके नाक की संरचना और हड्डी पर निर्भर करता है।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • सूजी हुई नाक किसका लक्षण है?

    सूजी हुई नाक कई स्थितियों का लक्षण हो सकती है, जिसमें सामान्य सर्दी, एलर्जी और साइनसाइटिस की समस्या शामिल है। नाक के अंदर की सूजन के कारण नाक बंद हो जाती है या बहने लगती है, जो आमतौर पर इंफेक्शन, एलर्जी आदि कारणों से होता है।
  • नाक के अंदर सूजन आने का क्या कारण है?

    नाक के अंदर सूजन कई कारणों से हो सकती है, जिसमें साइनसाइटिस सबसे आम समस्या है, जो वायरस, बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन के कारण होता है।
  • नाक के अंदर सूजन आने पर क्या करें?

    नाक के अंदर सूजन आने पर घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है, इसके लिए आप गर्म सिकाई करें, खूब पानी पिएं और भाप लेना फायदेमंद हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

Cloud Seeding: दिल्ली में केमिकल से कराई जाने वाली कृत्रिम बारिश से क्या सेहत को होगा कोई नुकसान?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 30, 2025 10:44 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS