अस्थमा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है दालचीनी का सेवन, जानें कैसे करें उपयोग

अस्थमा की समस्या को कम करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इससे गले की खराश को भी दूर किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अस्थमा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है दालचीनी का सेवन, जानें कैसे करें उपयोग


सांस लिए बिना हमारे लिए एक मिनट भी रह पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों के लिए ये समस्या और गंभीर हो सकती है। सांस लेने में होने वाली दिक्कतों के कारण उनका लंग्स और गले में भी परेशानी बढ़ सकती है। सांस संबंधी यह बीमारी कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। इससे बचने के लिए लोग कई तरह की दवाओं और उपचार का सहारा लेते हैं लेकिन अस्थमा के लक्षणों को घरेलू उपचार की मदद से कुछ हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल दालचीनी के सेवन से आपकी अस्थमा से जुड़ी कई परेशानियां ठीक हो सकती है। दालचीनी में मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो अस्थमा में सांस संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो गले की खराश और सूजन से आराम दिला सकता है। साथ ही इसके लगातार सेवन से अस्थमा के अटैक में कमी आ सकती है। 

asthma-cinnamon-benefits

Image Credit- Freepik

अस्थमा की समस्या में दालचीनी के फायदे 

1. दालचीनी के सेवन से अस्थमा के मरीजों का इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है क्योंकि कई बार अंदरूनी कमजोरी के कारण भी अस्थमा अटैक आ सकता है। लेकिन दालचीनी में पाए जाने वाले तत्वों की मदद से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। 

2. दालचीनी एक बेहतरीन मसालों की गिनती में आता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा के दौरान होने वाले गले की सूजन और संक्रमण से बचा सकता है। साथ ही इससे सूजन की समस्या से भी निजात मिल सकता है। 

3. आप इसका सेवन मौसम बदलने पर भी कर सकते हैं। कई बार मौसम में अचानक आए बदलाव से भी अस्थमा के मरीजों की तकलीफ बढ़ सकती है और वे जोर-जोर से सांस लेने लगते हैं। ऐसे में दालचीनी का सेवन लंग्स को आराम पहुंचाता है और श्वसन क्रिया को तेज करता है। 

4. अगर आपको रात में सोते समय सांस की तकलीफ होती है या आप तेज सांस लेने लगते हैं, तो उस स्थिति में भी आप चुटकी भर दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

5. अगर आपको बहुत अधिक खांसी या गले में दर्द की समस्या होती है, तो इसके लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी आराम मिल सकता है।

asthma-cinnamon-benefits 

Image Credit- Freepik

इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने के दौरान कहीं आप न हो जाएं अस्थमा के शिकार, जानें बचाव के लिए जरूरी टिप्स

अस्थमा में इन तरीकों से दालचीनी का करें सेवन

1. दालचीनी के सेवन का सबसे बेहतरीन तरीका है दालचीनी और शहद का मिश्रण। दरअसल दालचीनी का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। ऐसे में इन दोनों के मिश्रण से आपको गले में दर्द में राहत मिल सकती है। 

2. गले में सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे आप गले में लगाकर आऱाम करें। 

3. मौसम में बदलाव के बाद अगर आपको परेशानी होती है, तो इसके लिए आप रात में सोने से पहले दूध में दालचीनी मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। 

4. आप चाहे तो गुड़ के साथ भी दालचीनी मिलाकर खा सकते हैं क्योंकि गुड़ गले में आराम पहुंचाता है और सांस संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद है। 

इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में बहुत अधिक तकलीफ हो, तो एलोपैथिक दवाओं का सेवन जरूर करें और परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि इसे इग्नोर करने से आपकी जान तक को खतरा हो सकता है और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी प्रकार की दवा या थेरेपी का लाभ न लें। ये आपकी बीमारी को और बढ़ सकता है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गले में जलन की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण, घरेलू उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version