दालचीनी की गिनती उन मसालों में होती है, जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। लगभग हर भारतीय किचन में दालचीनी का इस्तेमाल तरह-तरह के पकवानों को बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी आपके शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकती है। आयुर्वेद में दालचीनी के अनेक फायदे और कई तरह से इस्तेमाल के तरीके बताए गए हैं, जिनसे आपको लाभ मिल सकता है। आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस के साथ प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर दालचीनी डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभदायक होती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) शरीर की 5 समस्याओं के लिए दालचीनी के लाभ और इस्तेमाल के तरीके बता रहे हैं।
इन 5 समस्याओं में कारगर है दालचीनी का सेवन - Cinnamon Can Used For These Health Problems In Hindi
1. कमजोर इम्यून सिस्टम - Weak Immune System
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण जल्दी इंफेक्शन और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में दालचीनी का सेवन लाभकारी हो सकता है। दालचीनी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी आयरन, कैल्शियम और आवश्यक विटामिन्स का अच्छा सोर्स है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 2 ग्राम दालचीनी के पाउडर को पानी में मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें: दालचीनी के पानी में शहद डालकर पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका और सही समय
2. पाचन की समस्याएं - Digestion Problems
दालचीनी का सेवन पाचन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। दालचीनी में मौजूद एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम कर सकते हैं और पाचन को सुधार सकते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में दालचीनी का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है, जिससे खाना पच जाता है और पेट संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबालें और फिर छानकर इस चाय को गुनगुना ही पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाय में शहद मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दालचीनी के पानी में मिलाकर पिएं सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज), सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
3. मोटापा - Obesity
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। वर्तमान में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग मोटापे और बढ़े हुए वजन के शिकार हो रहे हैं। मोटापा दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। मोटापा दूर करने के लिए आप रात के समय दालचीनी के पानी का सेवन करें। रात में डिनर करने के 40 मिनट के बाद आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर पिएं। नियमित इसे पीने के साथ-साथ एक्सरसाइज एक एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने से आपको लाभ मिल सकता है।
4. पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में दालचीनी
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या रहती है, जिसके कारण महिलाओं को उठने-बैठने में भी समस्या होने लगती है। पीरियड पेन को दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन लाभदायक (how to use cinnamon for menstrual cramps) हो सकता है। पीरियड दर्द से राहत पाने के लिए आप दालचीनी की चाय पी सकती हैं, इसके अलावा दालचीनी के तेल से पेट पर मसाज करने से भी आपको लाभ मिल सकता है।
5. हाई कोलेस्ट्रॉल - High Cholesterol
बिगड़े खानपान के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है, जो कि दिल की बीमारियों का कारण बनता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में दालचीनी का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप 1 इंच दालचीनी के टुकड़े को 1 गिलास पानी में उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने पर पिएं। इसके अलावा आप दालचीनी के पाउडर को फलों पर छिड़क कर भी खा सकते हैं।
दालचीनी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आप अपनी समस्या के अनुसार डॉक्टर से सलाह के बाद सही मात्रा में ही इसका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik