इस गांव के लोगों के खून में मिला क्रोमियम, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

खानचंद्रपुर में ग्रामीणों के खून की जांच में क्रोमियम मिला है। ऐसा रनियां में क्रोमियम डंप से भूजल के प्रदूषित होने के कारण हुआ है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
इस गांव के लोगों के खून में मिला क्रोमियम, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

कानपुर देहात में भूजल प्रदूषित हो गया है, जिसके कारण पानी में धातुओं का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र के रनियां के खानचंद्रपुर में क्रोमियम के डंप होने से भूजल दूषित हो चुका है। इसके कारण नवंबर महीने की शुरुआत में वहां के ग्रामीण लोगों के खून की जांच कराई गई थी, जिसमें ज्यादातर लोगों को खून में क्रोमियम की मात्रा अधिक पाई गई है और वहीं, लोगों के शरीर में मरकरी यानी पारे तत्व की मात्रा भी प्रभावित हुई है। ये जांच लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कराई गई थी।


इस पेज पर:-


बता दें, खानचंद्रपुर रनियां में क्रोमियम का कचरा डंप रहने के कारण भूजल प्रदूषित हो गया था। इसके कारण वहां रहने वाले लोगों को कई परेशानियां होने लगी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां स्वास्थ्य निगरानी कर रहीं हैं। वहीं, एनजीटी (NGT) ने इस विषय पर गंभीर चिंता जताते हुए UP के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को 2 हफ्तों के अंदर इस पर एक्शन प्लांन की मांग की है।

शरीर में क्रोमियम का स्तर बढ़ने के नुकसान - sarir mein chromium ka sthar badne ke nuksan in hindi

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, शरीर में क्रोमियम धातु का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किडनी और लिवर को नुकसान

शरीर में क्रोमियम धातु का स्तर बढ़ने पर किडनी और लिवर जैसे शरीर के अहम अंगों को तेजी से नुकसान पंहुचा सकती है। इसके कारण लोगों को किडनी फेलियर, लिवर के नुकसान होने और लिवर के कार्यों के बाधित होने जैसी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है क्रोमियम? Luke Coutinho से जानें शरीर के लिए क्यों है ये खास

chromium found in blood samples in kanpur ngt seeks action in hindi 1

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं

व्यक्ति के शरीर में क्रोमियम का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को मतली, उल्टी, दस्त और पेट में ऐंठन जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी समस्यओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही, इसके कारण लोगों को पेट में जलन और अल्सर होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

क्रोमियम का स्तर बढ़ने के कारण व्यक्ति को स्किन से जुड़ी एलर्जी होने, त्वचा में छाले पड़ने या एक्जिमा जैसे त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

कैंसर का खतरा

शरीर में क्रोमियम का स्तर अधिक बढ़ने के कारण ये शरीर के क्रोमोजोम्स को नुकसान पंहुचाता है, जिसके कारण लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Diabetes Diet: क्रोमियम आपके डायबिटीज को कर सकता है कंट्रोल, जानें किन चीजों को खाने से मिलेगा ये जरूरी तत्व

लो ब्लड शुगर

क्रोमियम का स्तर अधिक बढ़ने के कारण लोगों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है, जिसको हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। बता दें, क्रोमियम, इंसुलिन को काम करने के लिए सक्षम बनाता है।

आयरन की कमी

शरीर में क्रोमियम का स्तर बढ़ने के कारण व्यक्ति को शरीर में आयरन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। बता दें, शरीर में क्रोमियम का स्तर बढ़ने के कारण आयरन जैसे पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित हो सकता है।

शरीर में क्रोमियम का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

अब मां का दूध भी बना जहर, जांच में ब्रेस्टमिल्क में मिला यूरेनियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 24, 2025 14:25 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 24, 2025 14:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS