Chilblains Symptoms: चिलब्लेन की समस्या होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

Chilblains ke Lakshan: चिलब्लेन पैरों में सूजन और खुजली की एक समस्या है, जो सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलती है। जानें, इसके चिलब्लेन के लक्षण-
  • SHARE
  • FOLLOW
Chilblains Symptoms: चिलब्लेन की समस्या होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा


Chilblains Symptoms in Hindi: सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। इस मौसम में कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। इसमें चिलब्लेन की समस्या भी आम है। सर्दियों में अधिकतर लोगों को चिलब्लेन की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ठंड के संपर्क में आने के बाद व्यक्ति को चिलब्लेन्स के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह से प्रभावित क्षेत्रों में जलन और खुजली का अनुभव हो सकता है। चिलब्लेन्स होने पर हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन हो सकती है। साथ ही, इससे प्रभावित त्वचा पर जलन और खुजली भी हो सकती है। इस स्थिति में कुछ लोगों को घाव भी बन सकता है। इसलिए इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

चिलब्लेन के लक्षण- Chilblains Signs and Symptoms in Hindi- Chilblains ke Lakshan

चिलब्लेन की समस्या होने पर आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जानें, चिलब्लेन के लक्षण

1. हाथों या पैरों की उंगलियों पर खुजली होना

चिलब्लेन की समस्या होने पर आपको हाथों और पैरों की उंगलियों में खुजली की समस्या हो सकती है। अगर आपको त्वचा पर बार-बार खुजली हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। अन्यथा, आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। खासकर, सर्दियों में चिलब्लेन की समस्या बढ़ जाती है। 

2. हाथों या पैरों की उंगलियों पर सूजन होना 

चिलब्लेन की समस्या होने पर आपको हाथों या पैरों की उंगलियों में सूजन हो सकती है। सर्दियों में आपको सूजन का अनुभव हो, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। हाथों या पैरों की सूजन, चिलब्लेन की समस्या का लक्षण हो सकता है। प्रभावित एरिया पर मवाद भी भर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Chilblains: सर्दियों में बढ़ जाती है चिलब्लेन (सूजन और खुजली) की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

chilbains symptoms 

3. त्वचा का लाल होना

अगर आपको हाथों या पैरों की उंगलियों पर सूजन है और साथ ही त्वचा लाल नजर आ रही है, तो यह चिलब्लेन का संकेत होता है। चिलब्लेन होने पर प्रभावित त्वचा लाल होने लगती है। इस स्थिति में आपको त्वचा पर दर्द और चुभन भी हो सकती है। 

4. शरीर का तापमान बढ़ना

अगर आपको हाथों या पैरों पर सूजन हो रही है और शरीर का तापमान भी बढ़ रहा है, तो यह चिलब्लेन हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने पर आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है। चिलब्लेन, बुखार का भी कारण बन सकता है। अगर आपको बुखार होता है, तो ऐसे में डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी से धोएं चेहरा, दूर होंगी त्वचा की कई समस्याएं

5. प्रभावित स्थान पर जलन महसूस होना

चिलब्लेन की समस्या होने पर आपको जलन भी महसूस हो सकती है। चिलब्लेन होने पर आपको जलन और खुजली की अनुभूति हो सकती है। खासकर, अगर आप गर्मी में रहने से आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। हीटर या गर्म पानी का उपयोग करने से चिलब्लेन की समस्या बढ़ सकती है। 

Read Next

कोहरे के कारण बढ़ सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, न करें नजरअंदाज

Disclaimer