Health Problems That Can Happen Due To Dense Fog In Hindi: सर्दियां बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों हर व्यक्ति को स्वास्थ्य को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए। जरा-सी लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो इन दिनों सूप, गर्म तासीर की चीजें और मौसमी फल व सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके साथ ही जब भी घर से बाहर निकलें, हमेशा खुद को कवर करके बाहर निकलें। स्वेटर और वूलेन कपड़े पहनने से सर्दी-जुकाम के होने का रिस्क कम हो जाता है। विशेषकर, अगर कोई कोहरे के दौरान घर से बाहर निकल रहा है, तो उन्हें और भी ज्यादा सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको कुछ स्वास्थ्य (Fog Ke Karan Hone Wali Health Problems) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कोहरे के कारण किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में General Medicine, Professor डॉ. अनुराग प्रसाद से बातचीत की।
सर्दी-जुकाम हो सकता है- Cold And Cough Due To Fog
कोहरा तभी होता है, जब ठंड बहुत ज्यादा बढ़ती है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी खानपान की आदतों को फॉलो नहीं करते हैं, तो बढ़ते कोहरे में आपको सर्दी-जुकाम की (Can Fog Cause A Cough?) समस्या हो सकती है। दरअसल, कोहरे में सांस लेने के कारण हमारे लंग्स ठंडी हवा के संपर्क में आ जाते हैं। इससे लंग्स में जलन और ठंड का प्रभाव बढ़ जाता है। यही कारण है कि कोहरे में बाहर निकलने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर, जानें सेहत को कैसे कर रहा है प्रभावित?
घुटन महसूस हो सकती है- Sense Of Choking Due To Fog
शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि कोहरे के कारण कुछ लोगों को घुटन जैसा महसूस हो सकता है। कई बार कोहरे में एयर पल्यूटेंट घुल जाते हैं। सांस लेने के दौरान ये पल्यूटेंट हमारे लंग्स तक पहुंच जाते हैं, जिससे लंग्स में सिकुड़न हो सकती है। इस कंडीशन में सांस लेने में दिक्कत होती है, जिससे घुटन (Can Fog Make You Feel Like You Can't Breathe?) होने लगती है।
आंखों में जलन हो सकती है- Eye Irritation Due To Fogging
कोहरे वाली हवा में पल्यूटेंट के मिक्स होने के कारण इसमें नाइट्रोजन डाइऑक्साइड मिल जाता है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं, तो यह हवा हमारे आंखों के संपर्क में भी आती है। किसी भी तरह के पल्यूटेंट के आंखों के संपर्क में आने के कारण आंखों में जलन या आंखों से पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। अगर कोहरे के बावजूद एयर क्वालिटी बेहतर है, तो इस तरह की समस्या कम देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोहरे का बुरा असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय
अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है- Increase Arthritis Pain
कहने की जरूरत नहीं है कि ठंड के कारण हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है। कोहरे में मौजूद ठंडापन भी अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द की (How Can I Heal My Joints Fast?) समस्या बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स का मनना है कि बढ़ते कोहरे की वजह से लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें: कोहरे में फेफड़ोंं का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट की राय
डिप्रेशन हो सकता है- Depression
कई लोगों को को ठंड के मौसम में सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर (Seasonal Affective Disorder) हो जाता है। कोहरे के कारण इस समस्या में वृद्धि हो सकती है। दरअसल, कम रोशनी के कारण कुछ लोगों बिना वजह भी उदासीनता महसूस करते हैं। कोहरे के दिनों में धूप कम निकलती है और फिजिकल एक्टिविटी भी न के बराबर हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को घर के अंदर बंद कर लेता है, जो कि डिप्रेशन की वजह बन सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Question
कोहरे का कारण क्या होता है?
कोहरा एक किस्म का बादल होता है, जो कि जमीनी स्तर तक पहुंच चुका होता है। कोहरा की डेंसिटी पतली या थिक हो सकती है। कोहरे के कारण लोगों को दूर का दिखाई नहीं देता है। इसका स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल सकता है। खासकर, अस्थमा के मरीजों के लिए समस्याएं बढ़ जाती हैं।
क्या कोहरा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है?
आमतौर पर कोहरा का अपने आप में स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर कोहरे में एयर पल्यूंट मौजूद है यानी एयर क्वालिटी खराब है, तो स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। खासकर, जिन लोगों को सांस संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें बुरी स्वास्थ्य से गुजरना पड़ सकता है।
कोहरा आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?
कोहरे के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, आंखों में जलन पैदा हो सकती है और सर्दी-जुकाम जैसी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।