Doctor Verified

थायराइड आई डिजीज क्या है? डॉक्टर से जानें लक्षण, कारण और बचाव

What is Thyroid Eye Disease: थायराइड आई डिजीज ओवरएक्टिव थायराइड या हाइपरथायराडिज्म के कारण होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड आई डिजीज क्या है? डॉक्टर से जानें लक्षण, कारण और बचाव


What is Thyroid Eye Disease: थायराइड एक गंभीर बीमारी है और सही समय पर इसका इलाज न होने से शरीर के कई अन्य अंग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। थायराइड की वजह से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। थायराइड गर्दन के निचले हिस्से में मौजूद एक ग्लैंड यानी ग्रंथि है, जिससे कुछ हॉर्मोन का रिसाव होता है। थायराइड ग्लैंड के ओवरएक्टिव होने पर थायराइड की बीमारी होती है। इस बीमारी के कारण आंखों में होने वाली परेशानी को थायराइड आई डिजीज (Thyroid Eye Disease) कहते हैं। थायराइड आई डिजीज के कारण आंखों की मांसपेशियों और टिश्यूज को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं थायराइड आई डिजीज के बारे में और इससे बचाव के टिप्स।

थायराइड आई डिजीज क्या है?-  What is Thyroid Eye Disease in Hindi

थायराइड ग्लैंड से निकलने वाले हॉर्मोन शरीर में मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने से लेकर शारीरिक विकास और कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं। थायराइड ग्लैंड से बहुत ज्यादा या समान्य से कम हॉर्मोन का रिसाव होने पर थायराइड आई डिजीज का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "थायराइड आई डिजीज ओवरएक्टिव थायराइड या हाइपरथायराडिज्म के कारण होती है। इस स्थिति में आंखों में सूजन, आंखों का बाहर निकलना और ऊतकों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।" 

What is Thyroid Eye Disease

इसे भी पढ़ें: बढ़ा हुआ है TSH Level और शुरू नहीं की थायराइड की दवाई, तो सेहत को हो सकता है नुकसान

थायराइड आई डिजीज के लक्षण- Thyroid Eye Diease Symptoms in Hindi

थायराइड आई डिजीज होने पर आंखों में सूजन समेत कई गंभीर परेशानियां होती हैं। इसकी वजह से आंखों में लाली, दर्द और जलन जैसी समस्याएं भी होती हैं। थायराइड आई डिजीज के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • आंखों के सफेद भाग में लालिमा
  • आंखों में तेज दर्द और दबाव महसूस होना
  • आंखों में जलन
  • लगातार पानी आना
  • ड्राई आई की समस्या
  • डबल विजन की समस्या
  • आंखों में उभार बढ़ जाना

थायराइड आई डिजीज के कारण- What Causes Thyroid Eye Disease in Hindi

थायराइड आई डिजीज का मुख्य कारण मरीजों में ओवरएक्टिव थायराइड होता है। यह समस्या थायराइड में हाइपरथायराडिज्म के कारण होती है। आंखों में ग्रेव्स डिजीज के कारण संक्रमण फैलता है और इसकी वजह से शरीर एंटी-बॉडी का उत्पादन करती है। ये एंटी-बॉडी शरीर में टीएसएच को बढ़ाते हैं और इसकी वजह से शरीर की मांसपेशियों और आंखों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। थायराइड ओवरएक्टिव होने पर आंखों की कोशिकाओं और ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

थायराइड आई डिजीज से बचाव- Thyroid Eye Disease Prevention in Hindi

थायराइड आई डिजीज वैस तो एक आम समस्या है, लेकिन इस स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है। थायराइड आई डिजीज से बचने के लिए थायराइड के मरीजों को समय-समय पर डॉक्टर से आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। थायराइड आई डिजीज का इलाज करने के लिए डॉक्टर मरीज में दिख रहे लक्षणों के आधार पर दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इस स्थिति में आई ड्रॉप का इस्तेमाल और एंटी-इंफ्लेमेटरी मेडिसिन लेने की सलाह दी जा सकती है। इसके अलावा गंभीर स्थिति व्वाले मरीजों का इलाज लंबे समय तक चल सकता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड होने पर क्या करें और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें

थायराइड आई डिजीज से बचने के लिए थायराइड के मरीज अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से भी इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। आंखों को प्रदूषण, धूल-मिटटी आदि से बचाएं और समय-समय पर आंखों की जांच जरूर कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या कोहरे की ठंड के कारण गठिया का दर्द बढ़ जाता है? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer