रोज खाली पेट चबाएं तुलसी की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप इन पत्तियों को रोज सुबह खाली पेट चबा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज खाली पेट चबाएं तुलसी की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा होता है। लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। तुलसी का पौधा, घर की नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही, तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भी भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों को बेहद लाभकारी माना गया है। तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। तुलसी की पत्तियां, एसिडिटी, सर्दी-जुकाम और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करती हैं। इन पत्तियों का सेवन करने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। अक्सर लोग तुलसी की पत्तियों का काढ़ा या चाय बनाकर पीते हैं। आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाकर भी खा सकते हैं। रोज सुबह तुलसी की पत्तियां खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। 

खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे- Chewing Tulsi Leaves Benefits on an Empty Stomach in Hindi

1. सर्दी-जुकाम से बचाए

बदलते मौसम में अधिकतर लोग सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी खांसी या जुकाम हो रहा है, तो आप रोज सुबह तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करते हैं। साथ ही, इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं। इससे सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। 

2. पाचन में सुधार करे

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो भी तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियां चबाने से एसिडिटी और पेट की जलन में आराम मिलता है। रोज सुबह तुलसी की पत्तियां चबाने से गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इनका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें तुलसी के पत्तों का सेवन, मिलेगा फायदा

3. तनाव कम करे

तुलसी की पत्तियां, तनाव को कम करने में भी मदद करती है। दरअसल, तुलसी की पत्तियों में अडैप्टोजेन होता है, जो स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है। तुलसी की पत्तियां, नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती है। इससे तनाव और चिंता दूर होती है। साथ ही, सिरदर्द और कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। स्ट्रेस से बचने के लिए आप रोज सुबह 2-3 तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। 

high blood sugar

4. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखे

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए रोज सुबह तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। तुलसी की पत्तियां, शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। इससे डायबिटीज रोगियों को कई लाभ मिलते हैं। रोज तुलसी की पत्तियां चबाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं तुलसी के पत्ते, मिलेगी खिली-खिली त्वचा

5. इम्यूनिटी बढ़ाए

तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। रोज सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे आप कई तरह के रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियां, मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करती हैं। इससे सांसों की बदबू भी दूर होती है।

Read Next

अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं? तो डाइट में शामिल करें ये 4 नट्स, आएगी अच्छी नींद

Disclaimer