Basil Leaves Benefits To Lower Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण मरीजों ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और आर्टरी डिजीज समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से अब युवाओं में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो रही है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मरीजों को खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल दरअसल नसों में जमा हो जाता है और इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है। इसे कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल में तुलसी की पत्तियों के फायदे- Benefits Of Basil Leaves To Lower Cholesterol in Hindi
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन रामबाण है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण ही आयुर्वेदिक इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की विशेष मान्यता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि तुलसी के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों से बने पाउडर का सेवन करने से फायदा मिलता है। तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक, कैल्शियम, आयरन और क्लोरोफिल पाए जाते हैं। शरीर को स्वस्थ और फिट बनाने में इसका सेवन बहुत मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें तुलसी की पत्तियों का सेवन?- How To Use Basil Leaves To Lower Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में तुलसी की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोग तुलसी की पत्तियों को चबाते भी हैं। ऐसा करने से आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। दरअसल तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको इसे चबाने की बजाय इसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों का पाउडर पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का 2 चम्मच जूस रोजाना सुबह के समय पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलेगा।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है और कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है।
(Image Courtesy: Freepik.com)