गाल पर गांठ (Lump on Cheeks): शरीर में गांठ होना सामान्य नहीं है। कई बार ये गांठ चर्बी वाली होती है, तो कई बार इसमें पस जमा होता है। ये गांठ कहीं भी हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों को गाल पर गांठ हो जाती है। गाल पर गांठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जो लोग मेकअप प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी गाल पर गांठ की समस्या हो सकती है। चेहरे को ठीक ढंग से साफ न करने के कारण भी गांठ हो सकती है। त्वचा दबने के कारण भी गांठ की समस्या हो जाती है। इस लेख में हम गाल पर गांठ होने पर काम आने वाले कुछ आसान उपायों पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. आटा और शहद
गाल पर गांठ हो गई है, तो आटे और शहद का मिश्रण त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे गांठ के कारण आई सूजन और दर्द से भी छुटकारा मिलता है। 1 चम्मच आटे में 1 चम्मच शहद मिलाकर गांठ वाले एरिया पर लगाएं। फिर मिश्रण सूख जाने पर त्वचा को सुखा लें।
इसे भी पढ़ें- हाथ में गांठ होने पर क्या करें? जानें इलाज
2. गिलोय का इस्तेमाल
सिंदूर, प्रभाल पिष्टी, गिलोय और मोती के मिश्रण से बने चूर्ण का सेवन करने से गांठ से छुटकारा मिलता है। आप इस मिश्रण को सुबह-शाम खा सकते हैं। गोरखमुन्डी के पत्ते का सेवन करने से भी गांठ से छुटकारा मिलता है। गांठ पर मदार का दूध लगाना भी फायदेमंद माना जाता है।
3. हल्दी
हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। गाल पर नजर आने वाली गांठ का इलाज करने के लिए 1 गुनगुने पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को गांठ पर लगाकर छोड़ दें। जब हल्दी सूख जाए, तो त्वचा को धोकर सुखा लें। इस उपाय को दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा गांठ का इलाज करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।
4. सेब का सिरका
अंदरूनी सेल्स में गंदगी जमा होने के कारण गांठ की समस्या होती है। गांठ का इलाज करना चाहते हैं, तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके की मदद से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसका सेवन दिन में 2 बार कर सकते हैं। सेब के सिरके का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे दोबारा गांठ होने की आशंका कम हो जाती है।
5. नींबू
त्वचा में गांठ होने के कारण सूजन और लालिमा बढ़ जाती है। सूजन घटाने और गांठ का इलाज करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। चर्बी वाली गांठ से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लें। रूई की मदद से गाल में उभर आई गांठ पर नींबू का रस लगाएं। त्वचा पर रस सूख जाने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।
इन आसान उपायों की मदद से आप गाल पर गांठ (Lump on Cheeks) से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय काम न करें, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें। कुछ केस में गांठ, कैंसर का एक लक्षण हो सकती है इसलिए जांच जरूर करवाएं।
image credit:healthline
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version