Changing Lips Color Can Sign of These Diseases in Hindi: बचपन में सभी के होंठों का रंग गुलाबी होता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बितता है, होंठों के रंग में भी बदलाव नजर आने लगता है। ये बदलाव सामान्य हो सकता है या फिर किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जी हां, होंठों के रंग में बदलाव, किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपके होंठों का रंग बदलत रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। होंठों के रंग में बदलाव होना लिवर या एनीमिया रोग का संकेत हो सकता है। इस लेख में जानें, होंठों का कौन-सा रंग किस बीमारी का संकेत होता है-
होंठों का बदलता रंग है इन बीमारियों का संकेत
1. लिवर की बीमारी
अगर आपके होंठों का कलर लाल रंग का हो जाता है, तो आपको बेहद सतर्क होने की जरूरत है। लाल होंठ, लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। दरअसल, जब लिवर में दिक्कतें आनी शुरू होती हैं, तो होंठों का सामान्य रंग बदलकर लाल होने लगता है। इसलिए अगर आपके होंठों के रंग में बदलाव नजर आए, तो डॉक्टर से जरूर मिले। इसके अलावा होंठों का रंग लाल होना, एलर्जी का भी संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- खतरनाक हो सकता है लिवर की इन 7 बीमारियों को नजरअंदाज करना, जानें इनके लक्षण, कारण और बचाव के लिए टिप्स
2. एनीमिया
अगर आपके होंठों का रंग पीला या फिर सफेद होने लगे, तो डॉक्टर से जरूर मिले। यह शरीर की खून की कमी या एनीमिया का संकेत हो सकता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं, अक्सर उनके होंठों का रंग पीला नजर आता है। दरअसल, खून की कमी होने पर होंठों का रंग पीला या सफेद होने लगता है, जो एनीमिया का संकेत होता है। इसके अलावा, बिलीरुबिन का लेवल बढ़ने पर भी होंठों का रंग पीला नजर आने लगता है। आपको बता दें कि वायरल इंफेक्शन की वजह से भी होंठ पीले और सफेद हो सकते हैं।
3. फेफड़ों के रोग
कई लोगों के होंठों का रंग जामुनी नजर आने लगता है। होंठों का जामुनी रंग फेफड़ों के रोग से संबंधित हो सकता है। इसलिए अगर आपके होंठों का रंग जामुन नजर आए, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- ये 5 लक्षण बताते हैं लिवर की बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां और बचाव के तरीके
4. पाचन से जुड़े रोग
पाचन से जुड़े रोग होने पर भी होंठों का रंग पीला नजर आ सकता है। जब पेट या पाचन से संबंधित रोग होने शुरू होते हैं, तो होंठों के रंग में अलग बदलाव नजर आ सकते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।