Doctor Verified

महिलाओं को क्यों होती है एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या? जानें इसके लक्षण कारण और बचाव

एन्लार्ज क्लिटोरिस अपने आपमें कोई गंभीर समस्या नहीं है। किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से ऐसा हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को क्यों होती है एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या? जानें इसके लक्षण कारण और बचाव


Causes Of Enlarged Clitoris Symptoms And Prevention Tips In Hindi: वैसे तो महिलाओं में क्लिटोरिस को कोई फिक्स साइज नहीं होता है। किसी में यह छोटा, तो किसी में बड़ा हो सकता है। अमूमन, यौन संबंध स्थापित करते हुए जब महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा होता है, तो योनि में ब्लड सर्कुलेशन का प्रवाह बढ़ जाता है। ऐसे में क्लिटोरिस का बढ़ना सामान्य माना जाता है। हालांकि, कभी-कभी क्लिटोरिस का एन्लार्ज होने के पीछे कुछ मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार हो सकते हैं। आखिर एन्लार्ज क्लिटोरिस होने के पीछे किस तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं? क्लिटोरिस होने पर किस तरह के लक्षण नजर आ कसते हैं और क्या इससे बचाव संभव है? आइए, इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं।

महिलओं में एन्लार्ज क्लिटोरिस का कारण- Causes Of Enlarged Clitoris In Hindi

Causes Of Enlarged Clitoris In Hindi

महिलाओं के लिए क्लिटोरिस एक सेक्सुअल ऑर्गन है, जो कि यूरेथरा के ठीक ऊपर स्थित होता है। बॉडी यहीं से यूरिन पास करती है। बहरहाल, एन्लार्ज क्लिटोरिस को मेडिकली एक समस्या माना जाता है। आमतौर युवा महिलाओं में एन्लार्ज क्लिटोरिस को किसी तरह की समस्या नहीं माना जाता है। हां, अगर किसी छोटी बच्ची में या न्यू बॉर्न बेबी में इस तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि महिला को एन्लार्ज क्लिटोरिस के संबंध मं ध्यान नहीं देना चाहिए। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि कई बार यह किसी गंभीर बीमार के कारण हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा होने के पीछे यौन इच्छा का बढ़ने के अलावा, गुप्तांग में सूजन का होना, एलर्जिक रिएक्शन, संक्रमण जैसे यीस्ट इंफेक्शन या सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन जिम्मेदार हो सकते हैं। यही नहीं, कई बार एन्लार्ज क्लिटोरिस के लिए हार्मोनल इंबैलेंस को भी जिम्मेदार माना जाता है। अगर महिला के लिए शरीर में मेल हॉर्मोन एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, तो एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त, पीसीओएस, एडरनल ग्लैंड ट्यूमर जैसी बीमारियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण (STIs) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज

एन्लार्ज क्लिटोरिस के लक्षण- Symptoms Of Enlarged Clitoris In Hindi

Symptoms Of Enlarged Clitoris

एन्लार्ज क्लिटोरिस के लक्षण उसके कारणों पर निर्भर करते हैं। जैसे अगर महिला को यीस्ट इंफेक्श्न की वजह से एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या हुई है, तो उन्हें इचिंग और जलन हो सकती है। वहीं, अगर एलर्जिक रिएक्शन के कारण एन्लार्ज क्लिटोरिस हो रहा है, तो इसमें भी आपको जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। अगर किसी को हार्मोनल इंबैलेंस के कारण यह दिक्कत हो रही है, तो इसके कारण को जानना जरूरी हो जाता है। आपने देखा होगा कि पीसीओएस होने के कारण पीरियड्स बाधित होते हैं, योनि में ड्राइनेस बढ़ जाती है। इस कंडीशन में महिला को वजन बढ़ जाता है, चेहरे पर बाल उग आते हैं, फर्टिलिटी प्रॉब्लम हो सकती है और एन्लार्ज क्लिटोरिस की परेशानी भी देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: वेजाइनल लिप्स में इन 4 कारणों से हो सकती है सूजन, डॉक्टर से जानें इसका इलाज

एन्लार्ज क्लिटोरिस से कैसे बचाव करें- Prevention Tips Of Enlarged Clitoris

एन्लार्ज क्लिटोरिस की सूजन से बचाव करने के लिए कोई विशेष तरीका नहीं है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि अगर एन्लार्ज क्लिटोरिस है, तो इसके कारण को समझकर अपनी समस्या को कम किया जा सकता है। क्योंकि यह अपने आपमें कोई गंभीर समस्या नहीं है। कई बार एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या में कमी नहीं आती है, तो सर्जीकल ट्रीटमेंट किया जाता है। कुछ ऑएंटमेंट की मदद से भी एन्लार्ज क्लिटोरिस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीएमएस के दौरान मूड स्विंग्स कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें इसके बारे में

Disclaimer