
शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। किसी भी अंग के कार्य न करने या कार्य में रुकावट आने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसी तरह लिवर भी शरीर में खाने को पाचने के लिए आवश्यक एंजाइम्स बनाने और मेटाबॉलिज्म के लिए आवश्यक होता है। लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को सबसे पहले भूख न लगना और शरीर में सूजन दिखाई देने लगती है। इस लेख में भूख न लगना और सूजन का लिवर संबंधी समस्या से जुड़े होने को विस्तार से बताया है। गाजियाबाद के मणिपाल अस्पताल के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष काक से बात कि तो उन्होंने की लिवर से जुड़ी समस्याओं में भूख में कमी हो सकती है। आगे जानते हैं इस बारे में।
भूख की कमी और पेट फूलना लिवर से जुड़ी समस्या का हो सकता है संकेत | Causes Of Appetite Loss And Bloating Due To Liver Problem in Hindi
लीवर सिरोसिस
सिरोसिस, एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर के टिश्यू पर घाव हो जाते हैं, जो लिवर के सामान्य कार्य को बाधित कर सकते हैं। लिवर के कार्य प्रभावित होने से भूख में कमी आ सकती है। इसके अतिरिक्त, पेट में सूजन हो सकती है।
हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस की समस्या लिवर में सूजन हो सकती है। यह समस्या वायरल इंफेक्शन के कारण होती है, जो भूख में कमी और सूजन का कारण बन सकती है। लिवर की सूजन पोषक तत्वों के अवशोषण करने की क्षमता को बाधित करती है, जिससे भूख में कमी होने लगती है। इस दौरान पेट में गैस और पेट फूलने के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर (एनएएफएलडी)
एनएएफएलडी में लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है, यह पाचन और भूख को प्रभावित कर सकता है। यह स्थिति इंसुलिन रेसिस्टेनस होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे शरीर पोषक तत्वों का उपयोग करने के तरीके में बदलावा हो सकता है। ऐसे में पेट का फूलना और भूख में कमी आने लगती है।
कोलेस्टेसिस
कोलेस्टेसिस तब होता है जब लिवर से बाइल निकलने में परेशानी होती है। इस स्थिति में आंतों तक बाइल कम पहुंच सकता है, जिससे फैट का पाचन प्रभावित हो सकता है।
लिवर इंफेक्शन
लिवर में इंफेक्शन, लिवर के नॉर्मल कार्य को बाधित करता है। जिससे लिवर में सूजन आ सकती है। इसकी वजह से भी व्यक्ति को भूख कम लगना और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
लिवर की समस्या को कैसे दूर करें - How To Prevent Liver Problems In Hindi
- लिवर में किसी भी तरह की समस्या या दर्द महसूस होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए संतुलित आहार लें। बाहार का खाना खाने से बचें।
- हाइड्रेटेड रहने से आप पाचन क्रिया को सही करने में मदद कर सकते हैं।
- शराब का सेवन कम से कम करें। शराब पीने से लिवर और किडनी पर दबाव पड़ता है।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी फंक्शन ठीक होते हैं।
इसे भी पढ़ें : खतरनाक हो सकता है लिवर की इन 7 बीमारियों को नजरअंदाज करना, जानें इनके लक्षण, कारण और बचाव के लिए टिप्स
लिवर संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नजरअंदाज न करें। इससे लिवर की अन्य गंभीर समस्याएं शुरु हो सकती है। डॉक्टर से मिल कर लिवर का इलाज कराएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version