Doctor Verified

गर्मियों में दस्त और ऐंठन का कारण बन सकती है जिआर्डिएसिस (Giardiasis), डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण

गर्मियों में यदि आपको भी बार-बार दस्त और पेट में ऐंठन की समस्या होती है, तो यह जिआर्डिएसिस (Giardiasis) समस्या का संकेत हो सकता है। इस लेख में जानते हैं कि जिआर्डिएसिस के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में दस्त और ऐंठन का कारण बन सकती है जिआर्डिएसिस (Giardiasis), डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण


Giardiasis in Hindi: गर्मियां आते ही लोगों को पेट और पाचन से जुड़ी कई समस्या होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में बैक्टीरियल और परजीवियों से होने वाले संक्रमण की संभावना अधिक होती है। इस तरह जिआर्डिया नामक पैरासाइड जिआर्डिएसिस संक्रमण का कारण बन सकता है। जिआर्डिया से संक्रमित पानी को पीने से यह संक्रमण फैल सकता है। यह सूक्ष्मजीव मनुष्य व जानवरों की आंत में रहता है। यह संक्रमण पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में व्यक्ति को दस्त, सूजन और गैस, पेट में ऐंठन, मतली और थकान महसूस हो सकती है। कुछ व्यक्ति में इस संक्रमण के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। जबकि, कुछ व्यक्ति में इसके लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इस संक्रमण के लक्षण कुछ सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन, कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए यह अन्य समस्या का कारण बन सकता है। इस लेख में डॉ. गौरव जैन सीनियर कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा अस्पताल से जानते हैं कि जिआर्डियासिस संक्रमण के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं?

जिआर्डियासिस के कारण - Causes Of Giardiasis in Hindi 

जिआर्डियासिस मुख्य रूप से दूषित पानी, भोजन और व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी के कारण फैलता है। इसके कुछ कारणों को आगे बताया गया है। 

दूषित पानी का सेवन

जिआर्डिया परजीवी आमतौर पर जल के स्रोतों, जैसे नदियों, झीलों, कुओं और तालाबों में पाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति बिना फिल्टर या उबाले पानी का सेवन करता है, तो उसके संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है।

दूषित भोजन का सेवन करना

यदि भोजन संक्रमित पानी से धोए गए हों या संक्रमित व्यक्ति द्वारा तैयार किए गए हों, तो उनमें जिआर्डिया परजीवी हो सकता है। बिना अच्छे से पकाए गए भोजन के माध्यम से भी यह संक्रमण दूसरे व्यक्तियों में भी फैल सकता है।

giardiasis-symptoms-causes-i

साफ-सफाई पर ध्यान न देना

गंदे हाथों से या संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने के बाद भोजन करना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना जिआर्डियासिस के फैलने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी इस संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना

अगर परिवार के किसी सदस्य या स्कूल में किसी बच्चे को यह संक्रमण हो जाता है, तो अन्य सदस्यों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। यह आमतौर पर संक्रमित मल से दूषित वस्तुओं को छूने के कारण फैलता है।

पालतू जानवरों के संपर्क में आना

घर के पालतू जानवरों जैसे कुत्ते और बिल्लियों से यह संक्रमण व्यक्तियों में फैल सकता है। अगर, आप संक्रमित जानवर के संपर्क में आते हैं तो यह आपको भी फैल सकता है। 

जिआर्डियासिस के लक्षण - Symptoms of Giardiasis in Hindi 

जिआर्डियासिस के लक्षण एक से तीन सप्ताह में बाद दिखाई देते हैं। सभी लोगों में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। जबिक, कुछ लोगों में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते है। आगे जानते हैं इसके कुछ लक्षणों के बारे में। 

  • दस्त होना
  • पेट में दर्द और ऐंठन होना
  • बार-बार प्यास लगना
  • उल्टी आना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • वजन कम होना, आदि। 

इसे भी पढ़ें: दस्त और पेट दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Giardiasis in Hindi: जिआर्डियासिस आंतो से जुड़ा एक आम संक्रमण है, जो दूषित पानी और भोजन से फैलता है। यह संक्रमण दस्त, पेट दर्द, वजन घटने और थकान जैसे लक्षण उत्पन्न कर सकता है। स्वच्छ पानी का सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना और साफ-सुथरा भोजन करना इस संक्रमण से बचाव के मुख्य उपाय हैं। यदि लक्षण गंभीर हो जाएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।

Read Next

दिल की धड़कन अनियमित रहती है तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 7 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version